Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Sunday, August 2राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

नारी शक्ति की पहचान

प्रतिभा दुबे “आशी”
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

********************

नारी साहस ही तो जग में नारी सम्मान
नहीं अबला नारी, नारी शक्ति की पहचान।।

ममता की धारा है नारी, दृढ़ता की मिसाल
उसकी हिम्मत के आगे हर मुश्किल बेहाल।।

कभी माँ बन कर जग को जीवन देने वाली
सृजनकर्ता हैं नारी, इस जग का आधार ।।

कभी बेटी बनकर हर आँगन को महकाती।
बहन रूप में स्नेह के दीप सदा ही जलाती।।

देकर आशीष सदा ममता लुटाने बाली स्त्री,
पत्नी बनकर जीवन पथ को सरल बनाती॥

अन्याय की आँधी से, संसार में छाए बदहाली
नारी ही दुर्गा बन जाए, रण में कहलाए काली।।

कलम उठाए तो, नारी नया ही इतिहास रचाए
अपने साहस से हर बंधन से नारी ने मुक्ति पाली।।

जिस घर में नारी का, सम्मान पुष्प खिला रहेगा
वहाँ सुख का हर दीप सदा ही, प्रज्वल होता रहेगा।।

इस समाज में, नारी सशक्त हो, हो प्रतिभाशाली,
तभी भविष्य भी उज्ज्वल होगा, गरिमामय होगी नारी।।

परिचय :-  श्रीमती प्रतिभा दुबे “आशी” (स्वतंत्र लेखिका)
निवासी : ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *