Sunday, October 4राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

स्पर्श एक अद्भुत शक्ति

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

स्पर्श में है एक अदृश्य और एक अजीब शक्ति
यह मन के बाहरी व भीतरी सतह की महाशक्ति।।

स्पर्श की अनुभूति ओतप्रोत स्वतः अनुभव होती,
यह तापमान, शीतलता की भाषा, स्पर्श से कहती।।

शरीर में क्रिया खुद पे खुद स्पर्श से अहसास कराती,
मौसम के अनुकूल मन शरीर में स्पर्श से स्वयं कराती।।

कहींकंपन का, कहीं धड़कन का, कही हिलनेडुलने की,
कहीं आनंद का कहीं उदासीनता मन को स्पर्श है करती।।

वातावरण का रुख कितना, स्वच्छ है या दुगन्धमय
वातावरण के जरिये यह मुक्त कंठ में मौन कहती।।

स्पर्श में अद्भुतशक्ति सारी, होती खुशबू स्पर्श में प्यारी
स्पर्श की क्या करे बराबरी, स्पर्श बताता हल्का या भारी।।

खट्टा मीठा खारा जीभ में स्पर्श से खुलासा होता सारा
ज्ञान अज्ञान की गुणकारी बातें, स्पर्श करती मन मे सारी।।

कभी किसी के कड़वे बोल कड़वी बातें झकजोर देती
शरीर मन और भावनाओं स्पर्श कूट कूट स्पर्श कर देती।।

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *