Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मैं हूँ अपनी हिन्दी भाषा

माधुरी व्यास “नवपमा”
इंदौर (म.प्र.)

********************

अपने मन के उद्गारों को,
भावों और अभावों को,
पावन कर अपने विचारों को,
देकर मेरी अविरल धारा।
पूरी कर लो अभिलाषा,
मैं हूँ सरल सबल परिभाषा,
मैं हूँ अपनी हिंदी भाषा।

अपने बौद्धिक विकास में,
मेरे आदान-प्रदान से,
अज्ञान-अंधकार को मेटो,
मेरा प्रकाश पुंज है सारा।
मिटा लो पूरी ज्ञान पिपासा,
मैं हूँ सरल सबल परिभाषा,
मैं हूँ अपनी हिंदी भाषा।

जब करोगे मेरा सम्म्मन,
जितना दोगे मुझको मान।
अम्बर सा प्रसारित होगा,
जग में अपने देश का ज्ञान।
पूरण करूँ सारी आकांक्षा,
मैं हूँ सरल सबल परिभाषा,
मैं हूँ अपनी हिंदी भाषा।

बंगाली,पंजाबी हो या सिंधी,
सबके भाल की मैं हूँ बिंदी।
संस्कृत सब बोलियों की माता,
मैं बनी सबकी भाग्य विधाता।
अब ना करो मेरी उपेक्षा,
मैं हूँ सरल सबल परिभाषा,
मैं हूँ अपनी हिंदी भाषा।

परिचय :- माधुरी व्यास “नवपमा”
निवासी – इंदौर म.प्र.
सम्प्रति – शिक्षिका (हा.से. स्कूल में कार्यरत)
शैक्षणिक योग्यता – डी.एड ,बी.एड, एम.फील (इतिहास), एम.ए. (हिंदी साहित्य)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *