Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

चाहे जैसी यार देख लो

अख्तर अली शाह “अनन्त”
नीमच

********************

चाहे जैसी यार देख लो ,
नई पुरानी कलम मिलेगी।
जूते सीती रेदासी या,
चंवर ढुलाती कलम मिलेगी।।

पेबंदों से इज्जत ढकती,
ममतामयी लिए दो आंखें।
बच्चों के भूखे पेटों में,
लुकमें देती कलम मिलेगी।।

सीमाओं की रखवाली में,
रत कलमो के साथसाथ ही।
कभी प्यारमें कभी भक्तिमें,
डूब दीवानी कलम मिलेगी।।

कामुकताके कीचड़ में गुम,
किए हुए श्रंगार कीमती।
कोठों की गौरव गाथाएं,
तुमको गाती कलम मिलेगी।।

जूते सजते शोकेसों में,
ये दस्तूरे दुनिया है अब।
फुटपाथों पर राह देखती,
मेडल वाली कलम मिलेगी।।

कुछ आवाज बनी जनताकी,
झोपड़ियों से बाहर आकर।
कुछ बंगलोंमें मक्खन खाती,
नौकरशाही कलम मिलेगी।।

कागज पर चलने वाली तो,
“अनंत” बिखरी देखोगे तुम।
मगर दिलों पर चलने वाली,
कम ही दानी कलम मिलेगी।।

परिचय :- अख्तर अली शाह “अनन्त”
पिता : कासमशाह
जन्म : ११/०७/१९४७ (ग्यारह जुलाई सन् उन्नीस सौ सैंतालीस)
सम्प्रति : अधिवक्ता
पता : नीमच जिला- नीमच (मध्य प्रदेश)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमेंhindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … 🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे सदस्य बनाएं लिखकर हमें भेजें… 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *