Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

सुरूर और गुरुर

माधुरी व्यास “नवपमा”
इंदौर (म.प्र.)

********************

चाँद से चाँदनी जब चैन से सरसती है,
निगाह ए चकोर तब चाँद को तरसती है।

गरजते है बदल तो बिजली कड़कती है.
हो घोर अंधेरा, तो रोशनी चमकती है।

रोता है जब बदल, तो बूंदे बिछड़ती है,
स्वाति की बूंद को तब सीप तरसती है।

प्रचंड शीत जब धूप से पिघलती है,
बुझी राख में भी चिंगारी चटकती है।

दिन के उजाले पर काली चादर तनती है,
जलती रहती है शमा रोशनी बिखरती है

काली बदली मतवाली होकर उमड़ती है,
मयूर की आँखें पाँव देखकर बरसती है।

किनारे के नम्र पेड़ तो झुक जाते हैं,
जब नदी सागर की तरफ उफनती है।

उखड़ते है वो मगरूर दरख़्त, ऐ “नवपमा”!
जिनकी गर्दने गुरुर से सदा ही तनती है।

परिचय :- माधुरी व्यास “नवपमा”
निवासी – इंदौर म.प्र.
सम्प्रति – शिक्षिका (हा.से. स्कूल में कार्यरत)
शैक्षणिक योग्यता – डी.एड, बी.एड, एम.फील (इतिहास), एम.ए. (हिंदी साहित्य)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *