Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बार्डर और कोरोना

प्रीति शर्मा “असीम”
सोलन हिमाचल प्रदेश
********************

ओह…!!! ओह… !!! ओह…!!!
क्वारंटाइन हुए जाते हैं।
टेस्ट डराते हैं।
रिपोर्ट जब आती है।
पोजिटिव कर जाती है।
कि कोरोना कब जाओंगे।
कोरोना कब जाओंगे।।
लिखो..क्या वैक्सीन से जाओंगे।।
तेरे साथ हर …घर सूना -सूना है।

अस्पताल के डॉक्टर ने,
वहां की नर्सों ने,
हमें रिपोर्ट में लिखा है।
कि हमसे पूछा है…..

किसी की हाफ़ती सांसों ने,
किसी की खांसी ने,
किसी की छीकों ने,
किसी के इंफेक्शन ने,

किसी के कचरे ने,
कोरोना के चर्चे ने,
बकबकी सुबहा ने,
मितलाती शामों ने,

डिस्टेंस की रातों ने,
सोशल मीडिया की बातों ने,
फैली अफवाहों ने,
मजदूरों की बददुओं ने,
और पूछा है कम होती कमाईयों ने,

कि कोरोना कब जाओंगे।
कोरोना कब जाओंगे।।
लिखो..क्या वैक्सीन से जाओंगे।।
तेरे साथ हर …घर सूना -सूना है।

क्वारंटाइन हुए जाते हैं।
टेस्ट डराते हैं।
रिपोर्ट जब आती है।
पोजिटिव कर जाती है।
कि कोरोना कब जाओंगे।
कोरोना कब जाओंगे।।
लिखो..क्या वैक्सीन से जाओंगे।।
तेरे साथ हर …घर सूना -सूना है।

क्वांरटाइन वालों ने,
बेचारे सारों ने,
हमें यह लिखा है।
कि हमसे पूछा है।

हमारे गांवों ने,
अर्थव्यवस्था के बुरे हालों ने,
बेरोजगारी के अम्बारों ने,
बंद बाजारों ने,

खेत खलिहानों ने,
मिलावटी सामानों ने,
मुनाफेखोरों ने,
खरीदी वोटों ने,

किसानी धरनों ने,
सुलगते मुद्दों ने,
रोटी की लाचारी ने,
और पूछा है……
बेखौफ उमड़ती चुनावी रैलियों ने,

कि तुम कब जाओंगे।
कोरोना कब जाओंगे।
लिखो..क्या वैक्सीन से जाओंगे।।
तेरे साथ हर …घर सूना -सूना है।

क्वारंटाइन हुए जाते हैं।
टेस्ट डराते हैं।
रिपोर्ट जब आती है।
पोजिटिव कर जाती है।
कि कोरोना कब जाओंगे।
कोरोना कब जाओंगे।।
लिखो..क्या वैक्सीन से जाओंगे।।
तेरे साथ हर …घर सूना -सूना है।

कभी एक ममता की,
बंगाल की जनता की,
जब टांग टूट जाती है।
जब चुनाव की रैली आती है।

मोदी की झूठी कहानी के,
जेल जाने के ड्रामे के,
वह ठुल्लू ममता का,
वह उल्लू जनता का।

वो नेताओं की बातों में,
विकास के खातों में,
वो शरणार्थी कैम्पों में,
वो रोहिंग्या विवादों में,

वो झूठे-समझौते से,
वो मन के खोटो से,

कृपा करें अब …….देवी मां।
यहीं हर रिपोर्ट में पूछे सब की मां।।

कि तुम कब जाओंगे।
कोरोना कब जाओंगे।
लिखो..क्या वैक्सीन से जाओंगे।।
तेरे साथ हर …घर सूना -सूना है।

क्वारंटाइन हुए जाते हैं।
टेस्ट डराते हैं।
रिपोर्ट जब आती है।
पोजिटिव कर जाती है।
कि कोरोना कब जाओंगे।
कोरोना कब जाओंगे।।
लिखो..क्या वैक्सीन से जाओंगे।।
तेरे साथ हर …घर सूना -सूना है।

ऐ…….. गुजरने वाली हवा बता।
सब के मास्क काम करेंगे …क्या।

सबके गांव जा।
सबके दोस्तों को,
कोविड गाईड लाइन दे।

सबके गांव में है जो वह गली।
जहां रहती कचरे की ढेर लगी।
उसे साफ करके… सबको सैनिटाइजर दे।
सबको सैनिटाइजर दे।

वही जिस-जिसके नहीं मास्क लगा।
सोशल डिस्टेंस का नहीं जिसे पता।

उन सब को बता के तू,
उन्हें कोविड गाइडलाइन दे।

ऐ गुजरने वाली हवा जरा ….
मेरे देश…. मेरी अर्थव्यवस्था।
मेरी जनता को धीरज बंधा दे।
कोरोना का डर तू भगा दे।

कि… कोरोना जाएगा।
कोरोना जाएगा।
सारी दुनिया से,
मेरे भारत से,
सारे दिमागों से,
सारी अफवाहों से,
लगा के टीका कोविड वैक्सीन का,

कोरोना मिट जाएगा।
एक दिन कोरोना मिट जाएगा।
एक दिन कोरोना मिट जाएगा।
एक दिन कोरोना भाग जाएगा।।

परिचय :- प्रीति शर्मा “असीम”
निवासी – सोलन हिमाचल प्रदेश
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *