Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मैं स्त्री हूँ…

शैलेष कुमार कुचया
कटनी (मध्य प्रदेश)
********************

स्त्री हूँ सब सह लुंगी
बस इतना वचन दे देना
डांट देना हजार दफा
सुनो जी…….
इतना कर देना उपकार
लाल चुनरियां में तुम्हारे साथ मनाऊँ
जीवन भर करवा चौथ का ये त्यौहार !!

नही जाऊंगी देहरी लांघ
बिना पूछे कही
मेरे तुम ही हो हमसफर
सुनो जी…….
इतना कर देना उपकार
लाल बिंदी मैं मनाऊँ
जीवन भर करवा चौथ का ये त्यौहार !!

दिन रात भाग दौड़ कर
कर लुंगी मैं सब कार्य
सुनो जी…….
इतना कर देना उपकार
मंगल सूत्र पहन मैं मनाऊँ
जीवन भर करवा चौथ का ये त्यौहार !!

भूखे प्यासे रहकर
करूँगी मैं सारे व्रत और त्यौहार
सुनो जी…….
इतना कर देना उपकार
लाल चूड़ियों में मनाऊँ मैं
जीवन भर करवा चौथ का ये त्यौहार !!

नही माँगूँगी नई साड़ी कभी
स्त्री हूँ सब सह लुंगी
सुनो जी…….
इतना कर देना उपकार
पायल बिछिया पहन मैं मनाऊँ
जीवन भर करवा चौथ का ये त्यौहार !!

परिचय :-  शैलेष कुमार कुचया
मूलनिवासी : कटनी (म,प्र)
वर्तमान निवास : अम्बाह (मुरैना)
प्रकाशन : मेरी रचनाएँ गहोई दर्पण ई पेपर ग्वालियर से प्रकाशित हो चुकी है।
पद : टी, ए विधुत विभाग अम्बाह में पदस्थ
शिक्षा : स्नातक
भाषा : हिंदी, बुंदेली
विशेष : स्वरचित रचना, विचारो हेतु विभाग उत्तरदायी नही है, इनका संबंध स्वउपजित एवं व्यक्तिगत है।
घोषणा : में यह प्रमाणित करता हूं, कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *