Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कविता पर कविता

शिवेंद्र शर्मा
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

अन्तर्मन के भावों का,
स्पन्दन कविता होती है l
दुखित हृदय की पीड़ा का,
क्रंदन कविता होती है l

लोभ लुभावन शब्दों से,
न कविता निर्मित होती है l
पोथी, पुराण के पढ़ने से,
कविता लिखी न होती है

ह्रदय से निकले भावों को,
शब्द, पंख मिल जाते हैं l
तब सतरंगी आसमान में,
ज्ञान का शंख बजाते हैं l

जब अनीति और अधर्म,
यहाँ हावी होने लगता हैं l
शोषण, अत्याचारों पर,
जब खून उबलने लगता है l

जब घोर निराशा के बादल,
ऊपर मंडराने लगते हैं,
रोते-रोते जब पीड़ित के,
नैना पथराने लगते हैं l

जब दुखियारी जनता भी,
दो रोटी पाने तरसती है l
पालक, पोषक प्रकृति ही,
जब आँसू झरने लगती है l

तब कवि ह्रदय की पीड़ा,
कविता बन कर आती है l
लाने समाज में परिवर्तन,
अपना धर्म निभाती है l

परिचय :-  शिवेंद्र शर्मा
पिता : स्व. श्री भगवती प्रसाद शर्मा
जन्म दिनांक : २७/११/१९६३ गुना (म. प्र.)
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
प्रकाशित पुस्तकें : दस्ताने जबरिया, बीन पानी सब सून, सब पढ़ें आगे बढ़ें, उज्जैनी महिमा एवं अन्य १२५ कविताएं व गीतों की रचना आदि।
सम्मान : ४० राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
सम्प्रति- शासकीय विभाग में उपयंत्री के पद पर सेवारत,
साहित्यिक विधा- कविता, कहानी एवं आलेख।
प्रकाशन –
(०१) दास्ताँने जबरिया।
(०२) बिन पानी सब सून।
(०३) सब पढ़ें, आगे बडे़ं ।
(४) उज्जयिनी महिमा।
(०५) बेटी बचाओ अभियान पर केंद्रित टेबल कैलेंडर – २०१४ (जिला प्रशासन, रतलाम (म.प्र) द्वारा प्रकाशित)
(०६) पर्यावरण पर आधारित टेबल कैलेंडर वर्ष – २०२०, इसके अतिरिक्त विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में कविताएँ एवं आलेख प्रकाशित।
पुरस्कार/सम्मान – विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा २५ से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त। इंडिया टुडे, अहा जिंदगी, दैनिक भास्कर, नई दुनिया एवं नव भारत समाचार पत्रों द्वारा अपनी रचनाओं के लिए अनेकों बार पुरस्कृत। भारत नेपाल साहित्यिक मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय साहित्य सेतु सम्मान। इन्दौर साहित्य सागर संस्था द्वारा, काव्य मनीषी सम्मान। हरिद्वार लिट्रेरी फेस्टिवल द्वारा, सारस्वत सम्मान l
बिशेष – शासन की महती योजनाओं (सर्व शिक्षा अभियान, बेटी बचाओ अभियान, पर्यावरण, जल संवर्धन एवं मतदाता जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण बिषयों पर उल्लेखनीय कार्य किया है, तथा म.प्र. शासन द्वारा सम्मानित।)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *