Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

संघर्ष से सफलता पाएगा

सोनल सिंह “सोनू”
कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़)

********************

मंजिल का क्यों नहीं ध्यान तुझे,
कैसे हो जाती है, थकान तुझे,
खुद की नहीं है, पहचान तुझे,
समय का क्यों नहीं, भान तुझे?

पथ से कैसे, भटक गया है तू?
बाधाओं में कैसे, अटक गया है तू?
झूठी तकरारों में लटक गया है तू,
अगर-मगर में सिमट गया है तू।

तोड़ दीवारें आगे बढ़ने की ठान,
अपनी ऊर्जा को पहचान,
ग्रहण कर,हो सके जितना ज्ञान,
सबको हो तुझ पर अभिमान,

बड़ी सोच का जादू चला,
दुनिया मुट्ठी में कर दिखा।
काम में अपने जुटा रह ,
प्रगति के पथ पर डटा रह।

संघर्षों से मंजिल पाएगा,
दुनिया में नाम कमाएगा।
औरों को राह दिखाएगा,
जीवन सफल हो जाएगा।

परिचय – सोनल सिंह “सोनू”
निवासी : कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *