Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

परीक्षार्थी का दर्द

अभिषेक मिश्रा
चकिया, बलिया (उत्तरप्रदेश)
********************

ए ईश्वर दे कुछ तरकीब ऐसा, जो परिक्षा मैं पास कर लूं।

न वक्त बचा हैं अब इतना कि इसका सिलेबस पूरा कर लूं,
न तरकीब पता हैं कोई ऐसा जो परीक्षा मैं पास कर लूं,
न किताबे पढ़ने का जी करता नाहीं इसको छोड़ने का,
न याद रहा अब वो सब भी, जो अब तक हमने पढ़ा था,
ए ईश्वर दे कुछ कर ऐसा, जो परिक्षा मैं पास कर लूं।

एक तो रहता दबाव मां बापू के देखें सपनों का,
दूजा तनाव रहता हैं पड़ोसियों के ताने सुनने का,
तिजा तो पहले से ही होता बेरोजगारी के धब्बे का,
इन दबावों के कारण पूरा दिमाग हैंग हों जाता हैं,
ए ईश्वर कल देना शक्ति इतना,जो परिक्षा मैं पास कर लूं।

न जाने कल क्या होगा, जब परिक्षा हाल में बैठुंगा,
पता नहीं परिक्षा कक्ष में भी, सब कुछ याद रख पाऊंगा,
पेपर मिलने पर पता नहीं कि कितने प्रश्न हल कर पाऊंगा,
जल्दी करने के चक्कर में, ओएमआर गलत भर आऊंगा,
ए ईश्वर दे कुछ कर ऐसा, जो परिक्षा मैं पास करलूं।

पता नहीं ऐसा क्यों होता हैं, इतने मेहनत के बाद भी,
आंखे लाल हो जाती हैं, पिछले कई रातों को जागने से,
ऐसा लगता है कि ये सब भी होता हैं केवल मेरे साथ ही,
पढ़ते-पढ़ते थक जाता हूं, पर याद मुझे कुछ रहता ही नहीं,
ए ईश्वर करना कल कुछ ऐसा, जो परिक्षा मैं पास करलूं।

अब ज्यादा समय हों गए पढ़ते पर समझ कुछ आता नहीं,
सोचता हूं पूजा करके जाऊं कल शायद कुछ भला हों जाए,
ईश्वर के चरणों में मस्तक टेक, माथे पर तिलक लगाके जाऊं,
क्या पता शायद कल सारे मेहनत का कुछ असर दिख जाए,
ए ईश्वर करना कल कुछ ऐसा, जो परिक्षा मैं पास करलूं।

परिचय :- अभिषेक मिश्रा
निवासी : ग्राम-चकिया, तहसील- बैरिया, जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश)
शिक्षा : एमकॉम
लेखन विद्या : कविता, मौलिक रचना एवं मोटिवेशनल कोट्स।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरा यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *