Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पीला बसंत

डॉ. प्रताप मोहन “भारतीय”
ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी
********************

बसंत पंचमी का उत्सव
मां सरस्वती को समर्पित है।
पूजा कर के उनको पीले फूल
पीले वस्त्र करते समर्पित हैं।
*******
पीला रंग मां सरस्वती
को भाता है।
सभी धार्मिक कार्य में भी
पीला रंग नज़र आता है।
********
ज्ञान की देवी सरस्वती
इनका सच्चे मन से
पूजन करें।
और अपने आपको
ज्ञान से भरें।
********
देवी सरस्वती ने वीणा
बजाकर पूरे संसार में
मधुर आवाज फैलाई।
तभी तो सुषुप्त श्रृष्टि
जागृत अवस्था में आई।
********
भगवान शिव
और माता पार्वती
का तिलक भी बसंत
पंचमी को हुआ था।
और मां सरस्वती का जन्म
भी बसंत पंचमी को हुआ था।
*******
बसंत पंचमी का दिन विवाह
का शुभ मुहूर्त कहलाता है।
इस दिन होने वाला विवाह
सुखमय होता है।
*******
बसंत पंचमी से बसंत ऋतु
का आगमन होता है।
प्रकृति में नई ऊर्जा और उत्साह
का संचार होता है।

परिचय : डॉ. प्रताप मोहन “भारतीय”
निवासी : चिनार-२ ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी
घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करता हूँ कि उपरोक्त रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *