Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अहसानफरामोश

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

हक अधिकार मिला?
हां मिला।
किसकी बदौलत?
पता नहीं।
आरक्षण से नौकरी मिला?
हां मिला।
किसकी बदौलत?
पता नहीं।
और इस तरह से
महामानवों को
लोग भुला देते हैं,
उनके योगदानों
को भुलाकर
समाज को पे बैक
करने के जगह
पत्थरों पर
रकम लुटा देते हैं,
और घूमते रहते हैं
इस स्थान से उस स्थान,
इस पहाड़ से उस पहाड़,
देखते ही नहीं
न गर्मी न बरसात न जाडा,
वह महसूस करने लगता है कि
नौकरी मैंने मेहनत से पाया,
जिसके लिए भरपूर समय लुटाया,
वो भूल जाता है उनका होना
न ऊपर वाले को पसंद है
और न ही नीचे वाले को,
पग पग पीना पड़ता है
विष के प्याले को,
बंदा पद के नशे में मदहोश है,
तभी तो समाज के प्रति
अहसानफरामोश है।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *