Tuesday, February 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

विश्व हिंदी दिवस

पूनम धीरज
राजसमंद, (राजस्थान)
********************

विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में सम्मिलित रचना

अक्सर हिंदी खेला करती
मेरे मन के बाग में
शब्दों की चुनर ओढ़ ठुमकती
कविता के अनुराग में

बन मेघ विचारों पर छा जाती
चिंतन के आकाश में
गीत ग़ज़ल की सरगम से
कागज़ सींचे नव राग में

वो भाव के मोती चुगती है
फुदके कल्पना की डाल पे
निबंध, कहानी में चहकती
उड़ती जीवन के विराग में

है पगडंडी सी सरल सुलभ
सागर सी असीम अद्भुत अनुपम
वो स्नेह सूर्य सी चमक रही
रचना के सुरभित सन्मार्ग में

एक दिन हिंदी ने सखी बना ली
हर भाषा को विस्तार दिया
अब इंद्रधनुष खिलता क्यारी में
ज्यों नदियों का संगम प्रयाग में

परिचय : पूनम धीरज
जन्म : १८ जून १९८३
निवासी :
राजसमंद, राजस्थान

घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *