Monday, February 2राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

श्रेष्ठ हमारी हिन्दी है

राजीव रावत
भोपाल (मध्य प्रदेश)
********************

विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में सम्मिलित रचना

करोड़ो लोंगो की मधुर भाषा,
यह प्यारी-प्यारी हिन्दी है
विश्व पटल की पांच भाषाओं में,
श्रेष्ठ एक हमारी हिन्दी है

१० जनवरी ७४ को नागपुर में,
इतिहास गढ़ा था हिन्दी ने
२२ देशों के प्रतिनिधियों का,
एक इतिहास रचा हिन्दी ने

कोई भाषा भी बुरी नहीं,
ये बात सोलह आनी सच्ची है
लेकिन अपनी मातृभाषा ही,
सच होती सबसे अच्छी है

रहो किसी भी देश में जाकर,
दिल में तेरे स्वाभिमान रहे
होठों पर हिंदी भाषा हो और
सदा दिल में हिन्दुस्तान रहे

गंगा सी निश्छल-पावनता ले,
युगों-युगों से बहती आई
भला कौन भाषा छू सकती है,
हिन्दी भाषा की ये गहराई

जिनको अपने राष्ट्र,
अपनी भाषा पर होता है प्यार नहीं
सच! ऐसे जयचंदो को देश में,
है रहने का अधिकार नहीं

परिचय :- राजीव रावत
निवासी : भोपाल (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *