Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, August 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रात्रि का दृश्य

साक्षी लोधी
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)
********************

ओढ़ निशा को
चपल चांदनी
मन को आकर
विचलित करती
नीरवता की
ध्वनि विकट है
दृश्य गगन का
अतुल मनोरम
तारों की झिलमिल सेना के
बीच खड़ा है ये मेरा मन

शीतलता सी लिए
हवाएं आएं जाएं
जुगनू आकर
आस-पास राहें चमकाएं
तमस ने रंग के
नील गगन को
श्याम रंग कर डाला
और गले में डाल सितारों की
उज्जवल सी माला
दुग्धमेखला बेणि बनकर
नागिन सी लहराए
चंद्रकिरण अपनी किरणों से
और अधिक चमकाएं
जगह जगह पे उमड़े घुमड़े
बनकर मानो प्रहरी ये घन
तारों की झिलमिल सेना के
बीच खड़ा है ये मेरा मन

परिचय :-  साक्षी लोधी
निवासी : नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आपको प्रेषित मेरी नई स्वरचित रचना, कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ
प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें
hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *