
सुधीर श्रीवास्तव
बड़गाँव, गोण्डा, (उत्तर प्रदेश)
********************
माघ मास पूनम को जन्में।
भक्ति भाव था खासा जिनमें।।
पितु संतोष मातु हैं कर्मा।
रविदास ईश प्रभु धर्मा।।
कर्मशील प्राणी रविदासा।
रखता सदा ईश विश्वासा।।
समाजिक सुधार थे लाए।
संत शिरोमणि आप कहाए।।
सामाजिक सद्भाव दिखाया ।
जाति पाति का भेद मिटाया॥
निश्चल धारा भक्ति बहाया।
जीवन का फिर सार बताया॥
कर्म निरंतर करते रहते।
ध्यान मगन रह सदा विचरते।।
गंगा मैय्या आप थीं आईं।
लाज भक्त की मातु बचाईं।।
कभी नहीं मन मैला राखा।
ईश कृपा का फल था चाखा।।
धर्म कर्म की ज्योति जगाए।
योगी संत सुजान कहाए।।
छोटा-बड़ा कर्म नहीं माना।
ईश कृपा को सबमें माना।।
भटक रहा क्यों प्राणी जग में।
ईश्वर तो है तेरे मन में।।
मीराबाई गुरु रैदासा।
सतपथ पर उनका विश्वासा।।
गुरु ग्रंथ में जगह हैं पाए।
भक्ति भजन रसधार बहाए।
सत्य मार्ग दर्शाए ज्ञानी।
दुनिया कहती आप कहानी।।
मीरा के गुरु पद अनुरागी।
अद्भुत संत दास बैरागी।।
जन्म जयंती आज मनाऊँ।
श्रद्धा से नित पुष्प चढ़ाऊँ।
नमन आपको शत-शत बारा।
शीश झुकाए सब संसारा।।
परिचय :- सुधीर श्रीवास्तव
जन्मतिथि : ०१/०७/१९६९
शिक्षा : स्नातक, आई.टी.आई., पत्रकारिता प्रशिक्षण (पत्राचार)
पिता : स्व.श्री ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव
माता : स्व.विमला देवी
धर्मपत्नी : अंजू श्रीवास्तव
पुत्री : संस्कृति, गरिमा
संप्रति : निजी कार्य
विशेष : अधीक्षक (दैनिक कार्यक्रम) साहित्य संगम संस्थान असम इकाई।
रा.उपाध्यक्ष : साहित्यिक आस्था मंच्, रा.मीडिया प्रभारी-हिंददेश परिवार
सलाहकार : हिंंददेश पत्रिका (पा.)
संयोजक : हिंददेश परिवार(एनजीओ) -हिंददेश लाइव -हिंददेश रक्तमंडली
संरक्षक : लफ्जों का कमाल (व्हाट्सएप पटल)
निवास : गोण्डा (उ.प्र.)
साहित्यिक गतिविधियाँ : १९८५ से विभिन्न विधाओं की रचनाएं कहानियां, लघुकथाएं, हाइकू, कविताएं, लेख, परिचर्चा, पुस्तक समीक्षा आदि १५० से अधिक स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित। दो दर्जन से अधिक कहानी, कविता, लघुकथा संकलनों में रचनाओं का प्रकाशन, कुछेक प्रकाश्य। अनेक पत्र पत्रिकाओं, काव्य संकलनों, ई-बुक काव्य संकलनों व पत्र पत्रिकाओं, न्यूज पोर्टल्स, ब्लॉगस, बेवसाइटस में रचनाओं का प्रकाशन जारी।अब तक ७५० से अधिक रचनाओं का प्रकाशन, सतत जारी। अनेक पटलों पर काव्य पाठ अनवरत जारी।
सम्मान : विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा ४५० से अधिक सम्मान पत्र। विभिन्न पटलों की काव्य गोष्ठियों में अध्यक्षता करने का अवसर भी मिला। साहित्य संगम संस्थान द्वारा ‘संगम शिरोमणि’सम्मान, जैन (संभाव्य) विश्वविद्यालय बेंगलुरु द्वारा बेवनार हेतु सम्मान पत्र।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।







