Tuesday, March 17राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

संभल सको तो संभल

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

देश से टूट कर प्यार
करने वालों के लिए
देश को समझना आसान है,
जो देश को ना समझ
पाने की बात करे
वो या तो चालाक या नादान है,
अधिकार बहुतों को पता है
मगर कर्तव्य उनको पता नहीं,
दूर प्रकृति की गोद में रचे बसे
भोले भाले लोगों की खता नहीं,
चालाक और धूर्त
स्वार्थ में पूरी तरह अंधे होते हैं,
गोली वो चलाता जरूर है
पर किसी और के कंधे होते हैं,
इनका फंडा एकदम न्यारा है,
वतन से पहले जेब
भरना ही इन्हें प्यारा है,
ये उपद्रव या उन्माद
फैला सकते हैं,
शांत पानी में सैलाब
ला सकते हैं,
अपने इशारे पर ये
दंगे भी फैलाते हैं,
सर पर चोट दे पैरों पर
मरहम लगाते हैं,
धन की लालच में अपने
आप वो चलते हैं,
देश के दुश्मनों के धृष्ट
इशारों पर मचलते हैं,
अरे इस मिट्टी के कण
कण से प्यार कर तो देख,
मिला हुआ मौका यूं न फेंक,
बहुत कुछ है जो
हमें गर्वित करता है,
हममें गर्व व
धरता है,
अपनी लालच की
प्यासी नजरिया बदल,
अभी भी मौका है
संभल सको तो संभल।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *