Friday, May 29राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

राम जन्म के आनंद में

महेश बड़सरे राजपूत इंद्र
इंदौर (मध्य प्रदेश)

********************

आया है आया है
राम जन्म उत्सव २…
दिखलाया है दिखलाया है
सनातनी वैभव 2…

राम जन्म के आनंद में, रंग-रंग के फूल खिले।
छोटा-बड़ा नही है कोई, एक दूजे से गले मिले।।
उत्साह और उल्लास भरा, भाव सभी में छाया है….
आया है आया है
राम जन्म उत्सव २ …

बाल वृद्ध और बहनें करते, रामचरित का पारायन।
गली मोहल्ले गूंजे जयकारे, राम नाम का हो गुंजन।।
प्यारा नाम रामचन्द्र का, सकल विश्व को भाया है…..
आया है आया है
राम जन्म उत्सव २ …

जब थे राघव प्रकट हुए, अवध बन गया साकेत धाम।
देवी देवता आ प्रगटे थे, अदृश्य रूप में करने प्रणाम।।
देख हरी को शिशु रूप में, बैकुंठ लोक मुसकाया है…..
आया है आया है
राम जन्म उत्सव २ …

भोगवाद की चकाचौंध में, मत फंसना ओ मतवालों।
रखना है आदर्श राम का, ओ संस्कृति के रखवालों।।
धर्म-राष्ट्र खातिर सन्तों ने, अपना रक्त बहाया है….
आया है आया है
राम जन्म उत्सव २ …

परिचय :- महेश बड़सरे राजपूत इंद्र
आयु : ४१ बसंत
निवासी :  इन्दौर (मध्य प्रदेश)
विधा : वीररस, देशप्रेम, आध्यात्म, प्रेरक, २५ वर्षों से लेखन
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *