Friday, May 8राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अतरी की वादियाँ

नरेंद्र सिंह
मोहनपुर, अतरी, गया जी (बिहार)

********************

आकर देखिए जरूर यहाँ ,
मोहक अत्री की वादियाँ।
लें खुशबू सोंधी मिट्टी की,
अवलोकन करें ये घाटियाँ।।

यहीं तपोवन की पुण्यभूमि ,
गर्म कुंड झरना पहाड़ियाँ।
प्रकृति अति सुहानी लगती है ,
छोटी झुरमुट लताएँ-झाड़ियाँ।।

जेठियन घाटी लगे अद्भुत,
यहाँ दृश्य मनोरम झाँकियाँ।
आकर देखें गहलौर घाटी,
दशरथ की जुनूनी कहानियाँ।।

शान यहाँ किसानों की है,
खेतों की टेढ़ी-मेढ़ी आरियाँ।
आकर निहारें अद्भुत छटा को
छोटी-बड़ी यहाँ की क्यारियाँ।।

परिचय :-  नरेंद्र सिंह
निवासी : मोहनपुर, अतरी, गया जी (बिहार)
सम्प्रति : सेवनिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक (पी.एन.बी.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *