Sunday, August 16राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मौसम की शरारत

छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
आनंद विहार (दिल्ली)
********************

मौसम ने की शरारत और
बहारों ने पैगाम लिख दिया
नभ से दूर चाँद आज देखो
स्याह जुल्फों ने छिपा लिया

पवन पालने झूले अरमान
तारों को हँसना सिखा दिया
बहना अल्हड़पन में झरनों को
झरते नयनों ने सिखा दिया

घंघरू खनक गजरे महक
बहकना सुरों को सिखा दिया
सतरंगी सपनों ने मन के हया
में हिना का रंग मिला दिया

खंजनी अखियों का जालिम वार
हुश्न को कातिल बना दिया
अधरों की छुअन से सरगम ने
भँवरों को गाना सिखा दिया

यौवन भार से झुकी देह ने
शर्माना फूलों को सिखा दिया
मिलना दिलों का चुपके-चुपके
राज को राज रहना सिखा दिया

पीहू पीहू करे प्रेम में मनवा
प्रीत का उन्माद बढा दिया
जमुना तट पर रास रचे फक्कड़
राधा माधव को मिला दिया

दिन चढे चाहे रात ढले पल पल
प्यार में बस गुजार दिया
बिखरा रंग प्यार का ऐसा
नफरत करना ही भुला दिया

परिचय :- छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
निवासी : आनंद विहार, दिल्ली
विशेष रूचि : व्यंग्य लेखन, हिन्दी व राजस्थानी में पद्य व गद्य दोनों विधा में लेखन, अब तक पंद्रह पुस्तकों का प्रकाशन, पांच अनुवाद हिंदी से राजस्थानी में प्रकाशित, राजस्थान साहित्य अकादमी (राजस्थान सरकार) द्वारा, पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में नियमित प्रकाशन, राजस्थानी लोक गीतों के लिए प्रसिद्ध कंपनी “वीणा कैसेटस” के दो एलबमों में सात गीत संगीतबद्ध हुये हैं।
सम्मान : “राजस्थानी आगीवान” सम्मान से सम्मानित
श्री गंगानगर के सृजन साहित्य संस्थान का सृजन साहित्य सम्मान व
सरदारशहर गौरव (साहित्य) सम्मान व अनेक अन्य सम्मानरा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *