Monday, September 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गणपति महिमा

कमल किशोर नीमा
उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************

गौरी नंद गणेश तुम्हारी महिमा सब से न्यारी है।
पूरण कीजिए काज सभीके ये विनती हमारी है।
गौरी नंद …

महा गणपति रुप तुम्हारा श्रृष्टि तुम मे समाई है।
हरे सभीके संकट तुमने जिस पर विपदा आई है।
गौरी नंद …

युद्ध रचाकर शिव से तुमने माँ का मान बढ़ाया है।
कृपा हुई शिव की तुमपर गजमुख तुमने पाया है।
गौरी नंद …

एक दन्त दयावंत तुम्हारी मूषक बनी सवारी है।
विघ्न हंता संकट मोचन छवि अति मनोहारी है।
गौरी नंद …

प्रथम पूज्य का पाकर वर गणनायक कहलाते हो।
धन्य होता जीवन उसका जिसपर कृपा बरसाते हो।
गौरी नंद …

ज्ञान बुद्धि के तुम सरोवर तुमसा नहीं कोई दूजा है।
हम तो है अज्ञानी मानव विधि न जाने क्या पूजा है।
गौरी नंद …

दर्शन की अभिलाषा लेकर द्वार तुम्हारे हम आये है।
गंध पुष्प स्वीकार करो प्रभु श्रद्धा शीश झुकाये है।
गौरी नंद …

रिद्धि सिद्धी के अधिपति तुम मंगल मूरत तुम्हारी है।
कभी न कम हो श्रद्धा यह जबतक साँस हमारी है।
गौरी नंद …

परिचय :- कमल किशोर नीमा
पिता : मोतीलाल जी नीमा
जन्म दिनांक : १४ नवम्बर १९४६
शिक्षा : एम.कॉम, एल.एल.बी.
निवासी : उज्जैन (मध्य प्रदेश)
रुचि : आपकी बचपन में व्यायाम शाला में व्यायाम, क्षिप्रा नदी में तैराकी और शिक्षा अध्ययन के साथ कविता, गीत, नाटक लेखन मंचन आदि में गहन रूचि रही है।
व्यवसाय सेवा : आप सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग. सन् १९६४ से सन् १९७० तक एवं सन् १९७१ से सन् २००६ तक के उद्योग जगत के साथ काम करते रहे। सेवा निवृत्ति के बाद ईश्वर की प्रेरणा से पिछले पांच वर्षों से भगवान का भजन आरंभ हुआ है। वर्तमान में लगभग २० भजन लिखे गए हैं, जिनमें १६ भजन यू ट्यूब पर संगीतकार द्वारा संगीतबद्ध करवा कर प्रसारित किए गए हैं जिन्हें यू ट्यूब सनातनम ​​भक्ति २एम स्टूडियो सर्च कर पृथक किया जा सकता है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर टॉवर चौक पर भजन संध्या के अवसर पर आपके द्वारा लिखित भजनों की प्रस्तुति दी गई।

घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *