Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

रहस्यमयी प्रेम

***********

भारती कुमारी (बिहार)

प्रेम की विस्मय में डूब गयी
आनंद विह्वल ह्रदय हो गयी
उज्जवल-सी लालिमा छा गयी
सौंदर्य-सुधा शीतलता में बरसती

सहस्त्र सिद्धि-सी जीवन विस्तृत हुई
अनायास मंद गति से प्रणय प्रेम
निमंत्रण देकर ज्वलंत उमंग में छाई
घूँट-घूँट पीते हीं अनहद नाद-सी
प्रेममयी ध्वनियाँ ह्रदय में उल्लास भरती

प्रेम स्पर्श पाती विह्वल ह्रदय हो जाती
निरंतर प्रणय की धार-सी बह जाती
गूँजती ह्रदय में रसमयी प्रेम ध्वनियाँ
प्रफुल्लित प्राण पुष्प-सी खिलकर

प्रेममयी प्रतिमा की दीप्त में खो जाती
रुधिर में आती कल्पनामयी विश्वास
प्रेममयी मधु-रस आमंत्रण देकर
रहस्यमयी प्रेम की अस्तित्व में खो जाती
.

लेखक परिचय :-  भारती कुमारी
निवासी – मोतिहारी , बिहार


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *