Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, July 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कक्षा दसवीं के बाद सही विषय का चुनाव

************

पूर्वा परमार
राऊ, इंदौर

अक्सर हमारे मित्र या परिचित हमसे पूछते हैं कि क्या दसवीं के बाद मैं अर्ट्स का चुनाव करूं या गणित ? क्या मैं इंजीनियर बनूं या डॉक्टर? क्या मै गायक बनकर पैसे कमा सकता हूं? क्या नृत्य मेरी आजीविका का साधन बन सकता है?
ऐसे असमंजस से हर कोई गुजरता है। तो ऐसे में सही विषय का चुनाव आपके लिए आगे के रास्ते खोलता है और आपको अपने पसंदीदा नौकरी या व्यसाय चुनने में मदद करता है।
इस स्तिथि में सबसे अहम भूमिका माता पिता की होती है। ज़रूरी यह है कि पालक अपने बच्चों से चर्चा करें उनका मत जानें क्युकिं ऐसे समय में जब हम दसवी की परीक्षा दे रहें हैं, हमें समझ नहीं आता कि हम किस ओर आगे बढ़ें?
अब ऐसे वक्त में हमें यानि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को क्या करना चाहिए?
आप जानें कि आपके बालक कि रुचि किस विषय में है। उसके बाद उस दिशा में पढ़ रहे या कार्य कर रहे रिश्तेदार या परिचितों से चर्चा करे और अपने बच्चे को भी बताएं । ऐसा करने से उसे भरोसा आएगा कि मैं जो विषय चुनने वाला या वाली हूं वह मेरे लिए सही है या नहीं।
पहले के समय में ऐसा चल जाता था कि माता पिता ने कहा इंजीनियरिंग कर लो और बच्चो ने बेमन से कर भी लिया लेकिन जब नौकरी की और काम करने की बारी आती थी तो ऐसे में बिना रुचि के जॉब लगना मुश्किल हो।जतांथा और बाद में हम कोई और दिशा चुनते थे। लेकिन आजकल के विद्यार्थी इस सब में भरोसा नहीं रखते उन्हें पता है पहले से ही उन्हें किस दिशा में जाना है, उन्हें बस साथ की जरूरत है।
कोई भी कार्य छोटा नहीं होता, ऐसा नहीं कि एक डॉक्टर ही बहुत इज्जतदार होता है या एक इंजीनियर ही सबसे ज्यादा कमाता है। आज दुनिया में और भी कईं व्यवसाय है जैसे अपने स्टार्टअप, जो खुद का व्यवसाय तो है ही साथ ही स्वतंत्रता से काम करने की, सोचने की अनुमति देता है।

परिचय –
नाम – पूर्वा परमार बेंगलुरु
स्थायी निवास – राऊ, इंदौर


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *