Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

करवा चौथ और मृत्यु की जंग

विनोद वर्मा “आज़ाद” 
देपालपुर

**********************

उसकी जीवन मृत्यु की जंग चल रही थी,
मेरी अर्धांगिनी मेरी जिंदगी मांग रही थी,
केंसर की काली घटाएँ उसे रंग रही थी
ऐसे में भी भारतीय संस्कृति टँग रही थी।
करवा चौथ का पवित्र पर्व था,
उसके लिए पति व्रत धर्म था,
थका शरीर जर्जर हो तप रहा था,
फिर भी उसका हौसला बढ़ रहा था।
मुझे तिलक लगा टक-टक एक टक देख रही थी,
चेहरे की बनावट गड़बड़, आंखों में सैलाब भर रही थी,
जल पिला पूछ ही रहा था कि चक्कर से आंखे चक्रा रही थी,
चलनी में चेहरा देख बून्द-बून्द अश्क बरसा रही थी।
वह मेरी लम्बी उम्र की कामना कर व्रत-उपवास रख भूख सह रही थी,
खुद के प्राण अटक-अटक कर रहे वह मुझे देख रही थी,
मजबूर पति था,अपने आंसु ओं का घूंट गटकते वह देख रही थी,
मेरे बच्चों के साथ मेरे पति का क्या होगा शायद वह सोच रही थी ?
रो-रही थी जिंदगी,रो-रहा था प्यार विमर्श को,
वह झुकी परम्परा निभाने, कर चरण स्पर्श को,
वाह रे नारी शक्ति,भारतीय संस्कृति की परवर्ष को,
मौत को भी वह छल गई पत्नी भारतवर्ष को।
.

लेखक परिचय :- 
नाम – विनोद वर्मा “आज़ाद” सहायक शिक्षक (शासकीय)
एम.फिल.,एम.ए. (हिंदी साहित्य), एल.एल.बी., बी.टी., वैद्य विशारद पीएचडी. अगस्त २०१९ तक हो जाएगी।
निवास – इंदौर जिला मध्यप्रदेश
स्काउट – जिला स्काउटर प्रतिनिधि, ब्लॉक सचिव व नोडल अधिकारी
अध्यक्ष – शिक्षक परिवार, मालव लोकसाहित्य सांस्कृतिक मंच म.प्र.
अन्य व्यवसाय – फोटो & वीडियोग्राफी
गतिविधियां – साहित्य, सांस्कृतिक, सामाजिक क्रीड़ा, धार्मिक एवम समस्त गतिविधियों के साथ लेखन-कहानी, फ़िल्म समीक्षा, कार्यक्रम आयोजन पर सारगर्भित लेखन, मालवी बोली पर लेखन गीत, कविता मुक्तक आदि।
अवार्ड – सीसीआरटी प्रशिक्षित, हैदराबाद (आ.प्र.)
१ – आदर्श संस्कार शाला मथुरा द्वारा “शिक्षा रत्न अवार्ड”
२ – राज्य शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान,पीटीएस.इंदौर
३ – भाषा गौरव सम्मान-राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना म.प्र. इकाई।
४ – विश्व शिक्षक दिवस सम्मान-शिक्षक सन्दर्भ समूह।
५ – टीचर्स इनोवेटिव अवार्ड (राष्ट्रीय अवार्ड)
६ – नेशनल बिल्डर अवार्ड (हरियाणा)
७ – जिला कलेक्टर इंदौर द्वारा सम्मान।
८ – पत्रिका-समाचार पत्र टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड
९ – जिला पंचायत इंदौर द्वारा सम्मान।
१० – जिला शिक्षण एवम प्रशि क्षण संस्थान इंदौर द्वारा सम्मान।
११ – भारत स्काउट गाइड जिला संघ द्वारा सम्मान
१२ – लॉयन्स क्लब द्वारा सम्मान
१३ – दैनिक विनय उजाला समाचार पत्र का राज्य स्तरीय सम्मान
१४ – हिंदी साहित्य लेखन पर अम्बेडकर फेलोशिप।
१५ – राज्य कर्मचारी संघ, म.प्र.द्वारा सम्मानित
१६ – शासकीय अधिकारी, कर्मचारी संघ द्वारा सम्मान।
१७ – रजक मशाल पत्रिका परिषद द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान
१८ – देपालपुर प्रशासन, एसडीएम.द्वारा १५ अगस्त २०१८ को सम्मान।
१९ – मालव रत्न अवार्ड,इंदौर ‘धारा’ पत्रिका द्वारा।
२० – श्री गौरीशंकर रामायण मंडल द्वारा सम्मान।
२१ – नगरपरिषद द्वारा सम्मान्
२२ – विवेक विद्यापीठ द्वारा सम्मान
२३ – जनपद शिक्षा केन्द्र द्वारा सम्मान।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *