Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

एक अजनबी

**********

विकास मिश्रा

एक अजनबी से सफर में एक अजनबी से मिलना.
पर लगता है ऐसे जैसे जानता हूँ सारा इतना..
.
गुमसुम गुमसुम सी बैठी थी अकेली.
उलझी हुई लगती थी वो एक पहेली..
.
होने लगी थी बाते कुछ इधर उधर की,
पूंछा ही नही मैंने तुम खोई कहा हो इतना..
.
अब तो आंखों ही आंखों में बात होने लगी.
धीरे धीरे से वो भी करीब आने लगी..
.
हम दोनों एक प्यारी सी मुस्कान में खो गए..
वर्षो से थे बिछड़े अनजाने में मिल गए..
.
आंखों से लब्ज अब लब पे आ चुके थे ..
और वो अपनी आँखों से ही मेरे लफ़्ज़ों को चुरा रहे थे..
.
फिर वो बेधड़क सी अपनी बातों को बोलने लगी..
कुछ थे पुराने राज जो वो अब खोलने लगी..
.
अपनी नर्म उंगलियों से अपनी जुल्फों को सुलझाती..
इशारों ही इशारों में मुझे बहुत कुछ समझाती..
.
हम सभी अजनबी थे पर अब दोनो घुलमिल गए थे..
कुछ सोए हुए थे ख्वाब धीरे धीरे वो भी जग रहे थे..
.

परिचय : गोपालगंज, बिहार निवासी विकास मिश्रा एक समाजसेवी हैं व कविताएं लिखने में आपकी रूचि है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *