अपना भारत
संजय जैन
मुंबई (महाराष्ट्र)
********************
मैं हिल मिलकर रहने में
विश्वास बहुत करता हूँ।
अपने अरमानो को भी
साकार मैं करता हूँ।
देश प्रेम के भावों को
जग वालों को समझता हूँ।
और देश प्रेम की ज्योति को
हर घर में जलता हूँ।।
कितना प्यार कितना न्यारा
ये देश हमारा भारत है।
लोकतंत्र को मानने वाला
देश हमारा भारत है।
दुनियां को दर्पण दिखता
वो देश हमारा भारत है।
लाखों महापुरुषो और भगवानों ने
जन्म लिया है भारत में।।
राम कृष्ण तुलसी सूर आदि
भी जन्मे है इस भारत में।
भक्ति संगीत का भी बड़ा
उदहारण हमारा भारत है।
दुनियां की नजरो में धार्मिक
देश हमारा भारत है।
इसलिए तो मंदिर मस्ज़िद गुरुद्वारे
फैले हुये है इस भारत में।।
भारत के कण कण में बसते
लाखों देवी देवता।
चारों दिशाओं में फैले है
लाखों वीर योध्दा।
भगत चंद्रशेखर मांग पांडे
दुर्गा लक्ष्मी अहिला जैसी
महिलाये...
























