अगर तुम ना होते
सुनील कुमार "खुराना"
नकुड़ सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
********************
जीवन में मेरे अगर तुम ना होते
हमारा साथ कभी कोई ना देते
जीवन के मेरे सुंदर सफर ना होते
तूने सदा ही साथ दिया अपना
साथ तेरा बन गया मेरा सपना
सपने अपने कभी ना पूरे होते
इस मेरे जीवन के सुंदर सफर में
सदा साथ दिया तूने हर डगर में
ना होते जीवन में अपने अच्छे रास्ते
किया आज मैंने मुकाम जो हासिल
मेरी किश्ती के रहें तुम सदा साहिल
साथ हमारा ना जीवन में तुम देते
ये इतिहास बन गईं अपनी कहानी
गाएंगे इसे जीवन में अपनी जुबानी
मुझमें सफलता के तुम बीज ना बोते
परिचय :- सुनील कुमार "खुराना"
निवासी : नकुड़ सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) भारत
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अ...
























