Friday, June 5राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

BLOG

कहावतों की कविता – 1
कविता

कहावतों की कविता – 1

=========================================== रचयिता : विनोद वर्मा "आज़ाद" हिंदी स्वर का प्रथम अक्षर "अ" को लेकर कहावतों को कविता में ढालना......एक प्रयास..  (१) अपनी नरमी दुश्मन को खाय, अधजल गगरी छलकत जाय, अमरौती खा के कौन है आय, अति का फूल सैंजना डाल पात से जाय। अर्थ :-- सुखद व्यवहार से शत्रु भी पराजित हो जाता है, अधूरी योग्यता छुपती नही, संसार मे कोई अमर नही, घमंडी का सदैव नुकसान होता है।              (२) अपना हाथ जगन्नाथ, अपने मन से पूछिए मेरे मन की बात, अब की अब के साथ, जब कि जब के साथ, अपनी जांघ उघारिये आपन मरिये लाज। अर्थ :-- आत्म निर्भरता, मेरे ह्रदय की बात तुम्हारा ह्रदय ही समझ सकता है, वर्तमान को महत्व देना, किसी अपने की बदनामी करने से आपकी भी बदनामी होगी। लेखक परिचय :-  नाम - विनोद वर्मा सहायक शिक्षक (शासकीय) एम.फिल.,एम.ए. (हिंदी साहित्य), एल.एल.बी., बी.टी., वैद्य विशार...
फ़र्ज़
लघुकथा

फ़र्ज़

========================================================= रचयिता : श्रीमती पिंकी तिवारी करीब बारह वर्ष की थी गुड़िया।  दादाजी के सभी पोते और पोतियों में सबसे लाड़ली थी वो। "चलो गुड़िया, आज "बड़े-घर" जाना है हमको, बड़ी दादी के पास। उनकी तबियत ठीक नहीं है। "ऐसा कहते हुए दादाजी ने गुड़िया को लाल कपडे में लिपटी हुई एक किताब थमा दी और कहा "इसका एक पाठ बड़ी दादी को पढ़ कर सुनाना है तुम्हें, अब चलो।" "बड़े-घर" में एक चारपाई पर बड़ी दादी लेटी हुई थीं। गाँव के डाक्साब (डॉक्टर) भी बैठे थे। पूरा परिवार बड़ी दादी के पास इकठ्ठा हो चुका था। दादाजी के इशारा करते ही गुड़िया ने किताब खोली और दादाजी के कहे अनुसार उसका अट्ठारहवाँ पाठ पढ़ना शुरू कर दिया। पाठ पूरा होते ही बड़ी दादी ने अपना कंपकपाता हाथ गुड़िया के सिर पर फेरा और आशीर्वचन देते हुए चिर-निद्रा में सो गयी। ये वृतांत गुड़िया के कोमल मन पर गहराई से अं...
बिछुड़ना
कविता

बिछुड़ना

=================================================== रचयिता : कुमुद दुबे खडे़-खडे़ निहारती रही सोचती रही, कितना दुर्बल था वह जब मेरे हाथों में सौंपा था, गर्मी सर्दी बरसात हर संकट से बचाकर उसे पोषित किया, दिन प्रतिदिन बढ़ते देखती रही आनन्दित होती रही, आज भी मैं उस दिन को भूल नही पायी हूँ जिस दिन उसे छोड़कर जाने को मजबूर हुयी थी, दुखी हुयी थी दूसरों को सौंप कर उसे। अरसा बीत गया आज अचानक सामने से गुजरी, चुपके से निहारते न जाने कब उसके समीप पहुंच गई, फलों से लदा वह कटहल का पेड़ नतमस्तक हो जैसे कह रहा हो जो देकर ना ले वही तो प्यार है बाकी सब व्यापार है फिर मैं नम आँखे लिये अनमने मन से चल पड़ी अपने गन्तव्य को। लेखिका परिचय :-  कुमुद के.सी.दुबे जन्म- ९ अगस्त १९५८ - जबलपुर शिक्षा- स्नातक सम्प्रति एवं परिचय- वाणिज्यिककर विभाग से ३१ अगस्त २०१८ को स्व...
तुम गए
कविता

तुम गए

रचयिता : शशांक शेखर ============================================================= तुम गए सुबह और दिन गए और हम ओस बन कर घास पर बिछ गए और हम आसमान से टपकते रहे आँसू बनकर और हम आज भी बारिश की बूँदे छतरी से टकराती हैं गीत कोई तुम्हारे नाम की गाती हैं और हम भागते हैं यहाँ से वहाँ तुम्हारी तलाश में और हम सायों को पकड़ते हैं जैसे चिढ़ा कर हमें तुम चुप गयी हो कहीं ओट में और हम उँगलियाँ शाम की थामे हुए पुकारते हैं तुम्हें मासूम का चेहरा तुम्हारा आवाज़ देता है हमें और दूर से धड़कन अपनी आप ही सुनते हैं और हम   लेखक परिचय :- आपका नाम शशांक शेखर है आप ग्राम लहुरी कौड़िया ज़िला सिवान बिहार के निवासी हैं आपकी रुचि कविताएँ आलेख पढ़ने और लिखने में है।...
कहानी घर की
कविता

कहानी घर की

============================================ रचयिता : ईन्द्रजीत कुमार यादव कोई बताए कैसे बनेगा घर मेरा ? कुछ मिट्टी और कुछ गिट्टी का इंतेजाम कराना है, लेकिन इससे पहले पेट में लगी आग बुझाना है। कोई बताए कैसे बनेगा घर मेरा ? कुछ ईंट कुछ पत्थर का भी इंतेजाम कराना है, लेकिन उससे पहले कुछ कर्ज भी चुकाना है। कोई बताए कैसे बनेगा घर मेरा ? घर के किसी कोने में रशोईघर भी बनवाना है, लेकिन पहले आज केलिये रशोई का समान भी लाना है। कोई बताए कैसे बनेगा घर मेरा ? एक कमरे में हमे अपने भगवान को बसाना है, मगर मित्रों एक घर बनाने केलिये पहले पैसों को भगवान बनाना है। लेखक परिचय :-  नाम : ईन्द्रजीत कुमार यादव निवासी : ग्राम - आदिलपुर जिला - पटना, (बिहार) आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्र...
तो ईद हो
कविता

तो ईद हो

================================================ रचयिता : रशीद अहमद शेख पुण्य का विस्तार हो तो ईद हो! हर्ष का संचार हो तो ईद हो! हो सुलभ जन-जन को भोजन वस्त्र-वंचित हो नहीं तन कोई पथशायी नहीं हो, सबके हों अपने निकेतन आर्थिक आधार हो तो ईद हो! हर्ष का संचार हो तो ईद हो! संतुलित अभिव्यक्तियां हों नियंत्रित आसक्तियां हों शुभ समर्पित शक्तियां हों, चाहे ऊँची भित्तियां हों भावना का द्वार हो तो ईद हो! हर्ष का संचार हो तो ईद हो! अहिंसक धारा विषम है कहीं भय है, कहीं भ्रम है मांग शस्त्रों की अधिक है, संधियों की चाह कम है पुष्प का व्यापार हो तो ईद हो! हर्ष का संचार हो तो ईद हो!   लेखक परिचय :-  नाम ~ रशीद अहमद शेख साहित्यिक उपनाम ~ ‘रशीद’ जन्मतिथि~ ०१/०४/१९५१ जन्म स्थान ~ महू ज़िला इन्दौर (म•प्र•) भाषा ज्ञान ~ हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत शिक्षा ~ एम• ए• (हिन्दी...
यह नदी अभिशप्त सी है
कविता

यह नदी अभिशप्त सी है

========================= रचयिता : रामनारायण सोनी यह नदी अभिशप्त सी है जल नही बहता यहाँ यह लगभग सुप्त सी है घाट सब मरघट बड़़े है प्यास पीते जीव जन्तु धार, लहरें लुप्त सी है यह नदी अभिशप्त सी है पालती थी सभ्यताएँ धर्ममय और तीर्थमय हो संस्कृति विक्षिप्त सी है यह नदी अभिशप्त सी है खेत बनती थी उपजती तरबूज, खरबूज ककड़ियाँ अब रेत केवल तप्त सी है यह नदी अभिशप्त सी है प्राण उसके पी गई लोलुपी जन की पिपासा वासनाएँ लिप्त सी है यह नदी अभिशप्त सी है हम विकासों के कथानक तान कर सीना दिखाते सब शिराएँ रिक्त सी है यह नदी अभिशप्त सी है बस बाढ़ ही ढोती रहेगी शेष दिन निःश्वास होंगे जिन्दगी संक्षिप्त सी है यह नदी अभिशप्त सी है   परिचय :- नाम - रामनारायण सोनी निवासी :-  इन्दौर शिक्षा :-  बीई इलेकिट्रकल प्रकाशित पुस्तकें :- "जीवन संजीवनी" "पिंजर प्रेम प्रकासिया", जिन्दगी के कैनवास लेखन :- गद्य, पद्य ...
तेरे बिन दर्पण लगता झूठा
कविता

तेरे बिन दर्पण लगता झूठा

============================== रचयिता : रीतु देवी झूठ को सच बयां करता दर्पण, सारे भाव हम अपना करते अर्पण, फिर भी तेरे बिन झूठा लगता दर्पन, हूँ बाबड़ी करूँ मुखमंडल तेरे नयनों में दर्शन। देख तेरे चक्षुओं में अपना मुख, प्राप्त होती मुझे सांसारिक अलौकिक सुख। गाऐं तू श्रृंगार रस , करूँ मोहिनी श्रवण तुझ बिन नीरस है जीवन करके श्रृंगार न देखूँ दर्पण, आ जाओ सनम करूँ तहे दिल अर्चन। दर्पण दिखा सब करते मेरे सौंदर्य का व   लेखीका परिचय :-  नाम - रीतु देवी (शिक्षिका) मध्य विद्यालय करजापट्टी, केवटी दरभंगा, बिहार आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … औ...
रे माधो
कविता

रे माधो

रचयिता : लज्जा राम राघव "तरुण" ================================================ रे माधो! सुख है दुख के आगे।.. मन की तनिक लगाम खींच, फिर सोई आत्मा जागे। रे माधो सुख है दुख के आगे।.. मन तुरंग पर चढ रावण ने सीता जाय चुराई। हनुमत संग सुग्रीव लिए श्री राम ने करी चढ़ाई। देख सामने मौत दुष्ट को नहीं समझ में आई। फिर राम लखन ने जा लंका की ईंट से ईंट बजाई। लंका भस्म हुई सारी सब छोड़ निशाचर भागे। रे माधो! सुख है दुख के आगे।.. बाली ने कर घात भ्रात से पाप किया था भारा। भाई की घरवाली छीनी नाम सुमति था तारा। गदा युद्ध प्रवीण बालि सुग्रीव बिचारा हारा। राम सहायक बने तुरत पापी को जाय संहारा। बड़े बड़े बलवान सूरमा काल के गाल समागे। रे माधो! सुख है दुख के आगे।. भक्ति में हो लीन 'ध्रुव' तारा बन नभ में छाये। शबरी की भक्ति वश झूठे बेर राम ने खाए। भागीरथ तप घोर किया गंगा धरती पर लाये। दानव सुत प...
प्रकृति
कविता

प्रकृति

====================================== रचयिता : मित्रा शर्मा सूखते खेत खलिहानों से बंजर पड़े भूमि से बर्वाद होते जंगल से बेजार होते पेड़ पौधे से। पूछो उनकी अभिलाषा देखो बदलते परिभाषा । सुनो उनकी स्पंदन करते हुए क्रंदन। एक बूंद पानी की आस में ह्रास होते सम्बेदना के त्रास में। देख रही प्रकृति रोती बिलखती चीत्कार करती। भूल गया है तू अपना मानविय कर्तब्य पालना और सुरक्षा का फर्ज। खुदगर्ज हुआ है तू मानव समेटने में लगा है दानव । अब नही समझोगे तो कब मिटने वाला है तेरा अस्तित्व । प्रकृति प्रदत्त उपहार को बचाने के लिए अग्रसर होना पड़ेगा तुम्हे जीवन सँवारने के लिए। बचाना होगा पानी और पेड़ जंगल तय होगा तब जीवन मे सुकून और सम्बल। परिचय :- मित्रा शर्मा - महू (मूल निवासी नेपाल) आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं...
जीत
कविता

जीत

============================== रचयिता : रीतु देवी अरमानों की ख्यालों में लगा पंख, सीढियाँ दर सिढियाँ चढ फूंक विजयी शंख, देखकर अस्ताचल-उदयमान रवि , अहर्निश पग बढा खिला छवि, सहस्त्रों बार चींटी भाँति गिर-गिरकर, प्रयास करते रहना न पीछे पलटकर। फंसना न कभी राहों के जाल में सागरों की झंझावतों से निकलते रहना हर हाल में कठोर तपस्या के लगाकर आसन, अपने चमन के गगन का बढाना शान, स्मरण कर कन्हैया संग मिश्री -माखन, थामे रहना प्रतिपल श्रेष्ठजनों का दामन।   लेखीका परिचय :-  नाम - रीतु देवी (शिक्षिका) मध्य विद्यालय करजापट्टी, केवटी दरभंगा, बिहार आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर...
तो फिर क्यों आ रहे हो
कविता

तो फिर क्यों आ रहे हो

======================================== रचयिता : शिवांकित तिवारी "शिवा" मुझे क्यों आजमाने आ रहे हो, बताओं क्या जताने आ रहे हो, तुम्हीं ने मुझको ठुकराया था एक दिन, तो फिर क्यों अब मुझे वापिस मनाने आ रहे हो, क्यों पिंजरें में रखा था तुमने अब तक कैद करके, क्यों पिंजरें से मुझे अब तुम छुड़ानें आ रहे हो, गिराया था मुझे तुमने कभी नीचा दिखाकर, तो फिर क्यों आज तुम ऊँचा उठाने आ रहे हो, तुम्हीं ने था रुलाया मुझको पहले जख़्म देकर, तो अब क्यों जख़्म में मरहम लगाने आ रहे हो, तुम्हीं ने तो कहा था तुम न कोई काम के हो, तो फिर क्यों आज मेरी उपलब्धियाँ गिनानें आ रहे हो, मैं मतलब से नहीं मिलता न मतलब से मेरा रिश्ता, तुम्हीं थे मतलबी जो हाथ मुझसे फिर मिलाने आ रहे हो,   लेखक परिचय :- शिवांकित तिवारी "शिवा" युवा कवि, लेखक एवं प्रेरक सतना (म.प्र.) शिवांकित तिवा...
जल हम सब की जीवन रेखा है
कविता

जल हम सब की जीवन रेखा है

================================= रचयिता : मंजुला भूतड़ा मैंने पानी से रिश्ते बनते देखे हैं, मैंने पानी से रूठे मनते देखे हैं। मैंने देखा है पानी का मीठा कडवा खारा होना, मैंने देखा है इस का सबमें सबके जैसा हो जाना। घुलने मिलने आकार बदलने का गुण है, कोई नहीं ऐसा जो इसके बिना मौन या चुप है। यह हम सब की जीवन रेखा है, क्या इस का भविष्य हमने कभी सोचा है। क्यों नहीं दे पाते इसे कोई भाव, क्यों नहीं रखते इसे बचाने का भाव। एक दिन नहीं होने पर गृहयुद्ध छिड़ जाता है, इस से हम सब का गहरा नाता है। जल संरक्षण की बात प्रबल करनी होगी, जल संवर्धन की तकनीक अमल करनी होगी। तभी भविष्य- सुख सरल तरल हो पाएगा यह जल का नहीं अपना भविष्य बनाएगा। जो आज किया परिणाम वही फिर पाना है, वरना पानी की बर्बादी पर पानी पानी हो जाना है। बिन पानी क्या जीवन सम्भव हो पाना है  नई पीढ़ी के सम्मुख क...
हे मोदी!
कविता

हे मोदी!

================================================== रचयिता : भारत भूषण पाठक हे मोदी ज्ञान पयोधि तुम्हारा अभिनन्दन । है नरेन्द्र माँ भारती के मृगेन्द्र। तुम्हारा वन्दन माँ भारती के मान का करने वर्धन।। है विकासपुरुष ।स्वीकार हो स्नेहपुष्पगुच्छ।। धन्य हो पंकज संरक्षक।भयाक्रान्त रहते तुमसे आतंकपोषक।। धन्य हो तुम है महात्मन।भारत भक्ति को भारत करता है तेरे नमन।। है मोदी स्थापित रहे तेरा कीर्तिमान । बस अब और शहीद न हों रखना इतना सा ध्यान।। धन्य है तुम्हारी नेतृत्त्व शक्ति। स्वीकार हो शुभकामना भारत को बनाने विश्वशक्ति।। धन्य है तुम्हारी ओजस्विता ।धन्य तेरी दूरदर्शिता।। लेखक परिचय :-  नाम - भारत भूषण पाठक लेखनी नाम - तुच्छ कवि 'भारत ' निवासी - ग्राम पो०-धौनी (शुम्भेश्वर नाथ) जिला दुमका(झारखंड) कार्यक्षेत्र :- आई.एस.डी., सरैयाहाट में कार्यरत शिक्षक योग्यता - बीकाॅम (प्रतिष्ठ...
मेरे शैक्षिक नवाचार एवं उनके प्रभाव
Uncategorized

मेरे शैक्षिक नवाचार एवं उनके प्रभाव

=========================================== रचयिता : विनोद वर्मा "आज़ाद" हमारे राज्य की मानक भाषा हिंदी है। यद्धपि प्रदेश में मालवी, निमाड़ी, बघेली, बुंदेली भीली आदि कई क्षेत्रीय व स्थानीय भाषाएं व बोलियां है।जो समूचे प्रदेश में बोली जाती है और वो समाज की संपर्क भाषा बन गई है। ये सभी स्थानीय भाषाएं जहाँ हिंदी से प्रभावित है वही हिंदी भाषा भी इन भाषाओं, बोलियों के रस-रूप और उसकी सुगंध ग्रहण करके अपने को समृध्द बनाती है। ठीक इन बोलियों के अनुसार ही हम शैक्षिक नवाचार को ले सकते है। नवाचार भी ऐसा हो जो अनुकरणीय हो। सम्पूर्ण प्रदेश ही नही देश में भी खेलकूद गतिविधियां एक जैसी होने लगी है। यथा-कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, दौड़, स्लो सायकल रेस, लम्बी कूद......आदि। ये खेल सम्पूर्ण राष्ट्र में एक साथ प्रारम्भ नही हुए, बल्कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में काफी समय लगा, देशी खेल के साथ विदेशी खेल ...
सेवाराम जी
लघुकथा

सेवाराम जी

=========================================== रचयिता : विजयसिंह चौहान सेवाराम जी यथा नाम तथा गुण वाले सेवाराम जी, अपनी सेवा कार्यों के कारण जात-समाज और मोहल्ले में इसी नाम से जाने जाते हैं। उनका मूल नाम तो दशरथ जी है, बड़ा दिल और तन-मन-धन से हर किसी के लिए मदद को हर पल तैयार! शायद इसीलिए लोग प्यार से उन्हें सेवाराम जी पुकारते हैं। हर दम समाज को नई दिशा दिखाने के पक्षधर सेवाराम जी ने नुक्ता प्रथा, दहेज प्रथा और अब मामेरा प्रथा बंद कराने के लिए हाथ धोकर पीछे पड़े हैं। नई दिशा की ओर, आपकी पहल कल भी देखने को मिली जब इंदौर वाली ब्यान जी भर्ती थी तो उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए सेवाराम जी अपने साथ घर से ५ खंड का टिफिन जिसमें रोटी के फूलके, दो तरह की सब्जी, अचार, पापड कतरन और थरमस में झोलियां भर कर मिलने पहुंच गए। अस्पताल में काफी लोग थे वे सब सेवाराम जी का या व्यवहार देख मन ही मन प्रशंसा क...
भाग्य की गति
लघुकथा

भाग्य की गति

भाग्य की गति =========================================== रचयिता :  माया मालवेन्द्र बदेका बहुत मिन्नते की थी उसने --- कोई अपना बच्चा मुझे गोद दे दो ---- बाहर से बच्चा लाने के लिए सासू मां तैयार नही थी! घर का बच्चा गोद रखने से घर के संस्कार  आयेंगे ! घर का खून, गोत्र, रिश्ता सब रहेंगे! सासू मां का कहना था! वह सबको मनाती रही! जेठ, देवर, भाई बहन, ननंद कोई भी न माने! जेठ को पांच बच्चे थे, उसमे एक शरीर से अशक्त! न बोल सकता न चल सकता! जेठ  उसे देने को तैयार हुए! उसमे भी उसने हामी भर दी पर बच्चे की स्थिति नही थी की बदली वाली नौकरी मे उसे हर बार परिवर्तन कराया जाये! बात जमी नही! समय  आगे बढता गया! अचानक  उसके पति को दिल का दौरा पड़ा और वह दफ्तर मे ही चल बसे! घर की दूरी ,पास मे कोई नही! एक भोजन बनाने वाला और  उसका तीन साल का बेटा! बस तभी से महीने भर मे वह  उसका बेटा हो गया और  उसे नाम, संस्कार...
चयन
संस्कार

चयन

चयन =================================================== रचयिता : कुमुद दुबे कालोनी का सांस्कृतिक कार्यक्रम था। बच्चों के लिये गीत वाद-विवाद आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित की गई थी। उत्साह-वर्धन के लिये पुरुस्कार भी रखे गये थे। वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिये निर्णायक मंडल में तीन गणमान्य नागरिक आमंत्रित किये गये! जिनमें एक रिटायर स्कूल प्रिंसिपल अनुराग शर्मा जी को भी आमंत्रित किया गया। अनुराग जी  ईमानदारी के लिये मशहूर थे। समिति के अध्यक्ष द्वारा तीनों जजों को ससम्मान मंच पर आमंत्रित किया गया। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कराया गया। समिति के सदस्यों द्वारा हारफूल से स्वागत करते हुए तीनों जजों का परिचय दर्शकों से कराया गया। उन्हें बकायदा मंच के समक्ष प्रथम पंक्ति में बैठाया गया।    कार्यक्रम के प्रारंभ होते ही समिति के सचिव द्वारा तीनों जजों को एक-एक पर्ची ...
आज का सच
संस्कार

आज का सच

बाल साहित्य : आज का सच रचयिता : वन्दना पुणतांबेकर ============================================ आधुनिकता की दौड़ में भाग रहाआज का बचपन मॉल, गेमज़ोन से प्रभावित आज के बच्चे उन्हें नैतिक मूल्यों की कोई बात समझ नहीं आती। दस साल का कार्तिक भी हर रविवार को पापा के साथ बाहर घूमने जंक फूड खाने कि जीत करता। बेचारा इकलौता है,  तो हर संडे उसका प्रॉमिस मम्मी-पापा खुशी-खुशी करते। गर्मी की छुट्टियों में दादा जी जब घर आए तो उन्होंने देखा की कार्तिक थोड़ा होमवर्क करने के बाद सारा टाइम मोबाइल पर गेम खेलता रहता। मम्मी- पापा ऑफिस चले जाते। दादा जी से थोड़ी बहुत बातचीत की फिर वह मोबाइल में लग जाता। शाम को जब कार्तिक की मम्मी आई तो दादा जी ने पूछ लिया, 'बेटी क्या कार्तिक बाहर खेलने नहीं जाता, सारा समय घर पर ही कम्प्यूटर पर गेम खेलता रहता है। कार्तिक की माँ ने जवाब दिया, "बाहर शाम तक धूप भी तेज होती है। और य...
माँ तुम मेरा जहान
कविता

माँ तुम मेरा जहान

======================================== रचयिता : शिवांकित तिवारी "शिवा" रास्ता तुम्हीं हो और तुम्हीं हो मेरा सफ़र, वास्ता तुम्हारा है हर घड़ी और हर पहर, तुम ही मेरे जीवन की सबसे मजबूत कड़ी, तुम ही मुश्किलों में सिर्फ मेरे साथ खड़ी, मुझको धूप से बचाने बनके आती छांव हो, तुम ही मेरा शहर और तुम ही मेरा गाँव हो, मेरी सारी उलझनों का एक सिर्फ तुम ही हल, मेरी जिंदगी की दुआ और तुम ही मेरा बल, मेरे सारे मर्जो का तुम ही माँ इलाज़ हो, तुम ही घर की लक्ष्मी जो रखती घर की लाज हो, मेरी जिंदगी का तुम सबसे बड़ा ईनाम हो, तुमसे ही मेरा जीवन माँ तुम ही तो चारोंधाम हो,   लेखक परिचय :- शिवांकित तिवारी "शिवा" युवा कवि, लेखक एवं प्रेरक सतना (म.प्र.) शिवांकित तिवारी का उपनाम ‘शिवा’ है। जन्म तारीख १ जनवरी १९९९ और जन्म स्थान-ग्राम-बिधुई खुर्द (जिला-सतना,म.प्र.) है। वर्तमा...
संन्यास
कविता

संन्यास

संन्यास =================================== रचयिता : राम शर्मा "परिंदा"  तुम्हें मुबारक धन-दौलत मैं भगतसिंह-सुभाष ले लूं । उथल-पुथल मची जग में अभी कैसे संन्यास ले लूं ।। भावों को शुद्ध करना है अपनो से युद्ध करना है जो है विकारों  से  युक्त जगा उन्हें बुद्ध करना है भूखों के लिए अन्न मांगू स्वयं हेतु उपवास ले लूं । उथल-पुथल मची जग में अभी कैसे संन्यास ले लूं ।। धर्मो में ठेकेदार आ गये करने को  प्रचार आ गये खुद धर्म का मर्म न जाने करने को सुधार आ  गये गीदड़ों को गले लगा कर शेरों के लिए घास ले लूं  ? उथल-पुथल मची जग में अभी कैसे संन्यास ले लूं ।। परिचय :- नाम - राम शर्मा "परिंदा" (रामेश्वर शर्मा) पिता स्व जगदीश शर्मा आपका मूल निवास ग्राम अछोदा पुनर्वास तहसील मनावर है। आपने एम काम बी एड किया है वर्तमान में आप शिक्षक हैं आपके तीन काव्य संग्रह १ परिंदा , २- उड़ा...
रायचंद
लघुकथा

रायचंद

रायचंद  =========================================== रचयिता : विजयसिंह चौहान पिछले दिनों मां के पेट में दर्द की शिकायत को लेकर काकू-अन्नू अस्पताल पहुंचे। चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद, चिकित्सक ने सलाह दी कि पेट में १ गेंद के बराबर गठान है, हमे भय है कि, कहीं गठान में कैंसर के जीवाणु ना हो! मशीनी परीक्षण की पुष्टि दो अन्य चिकित्सकों में भी कर दी। अब मां की शल्यक्रिया के लिए मन सहमत हो चुका था।  उधर अस्पताल में मां से मिलने वाले लोगों का जमावड़ा लगने लगा। मंजू जीजी कह रही थी कि, अस्पताल वाले लूटते हैं, आप तो अन्य पद्धति से इलाज कराओ! शोभा आंटी ने भौहे चढ़ाते हुए कहा...भला,  यह कोई उम्र है मां की? जो ऑपरेशन झेलेगी? कूना भैया ने राय दी, कि इन गांठो का इलाज लेजर पद्धति से भी हो सकता है! वही राजू बेन ने तो गंडे डोरे और ताबीज का सुझाव दे डाला। जितने लोग उतनी बातें ....  माँ, सभी के सुझाव के ...
रिश्ते
कविता

रिश्ते

रिश्ते ====================================== रचयिता : मित्रा शर्मा बाग के हम फूल अलग अलग एक धागे में पिरोए है गुलशन हुआ चमन और हम कितने सलीके से मुस्कुराएं है। डूबती जा रही थी कस्तियाँ तूफानों में हर इंसान अकेला है रिश्तों के मेले में ज्यादा समझदारियाँ देना नही भगवान घटते अपनापन की अहसास होगा रिश्ते की नूर मासूमियत से ही है सदा अपनों की छांव से सीतलता का अनुभव होगा जीवन के अंधेरे और उजाले में हमने कई रिश्ते टूटते देखा इस उम्मीद पे दुनिया कायम है रात के बाद दिन आएगा परिचय :- मित्रा शर्मा - महू (मूल निवासी नेपाल) आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर कॉ...
बस अपने काम से काम रखों
कविता

बस अपने काम से काम रखों

बस अपने काम से काम रखों ======================================== रचयिता : शिवांकित तिवारी "शिवा" आँखो में अक्सर अपने तूफान रखों, यहाँ सिर्फ अपने काम से काम रखों, दिल से नफरतें बाहर निकाल फेंको, तुम दिल में प्यार मोहब्बत तमाम रखों, कोशिशें करते रहों आखिरी साँस तक, गिर कर उठना हरबार है ये जान रखों, ये मत सोचों चार लोग क्या सोचेगें, अपनी सोच को खुलकर सरेआम रखों, खुद में खुद को जिंदा रक्खों, दोस्त कम मगर चुनिंदा रक्खों, एक ना एक दिन दुनिया में सबको मरना है, सर पे बांध कफन साथ मौत का सामान रखों, तुम काबिल हो,कर सकते हो हर लक्ष्य फतह, बस खुद पर करके यकीन कायम पहचान रखों,   लेखक परिचय :- शिवांकित तिवारी "शिवा" युवा कवि, लेखक एवं प्रेरक सतना (म.प्र.) शिवांकित तिवारी का उपनाम ‘शिवा’ है। जन्म तारीख १ जनवरी १९९९ और जन्म स्थान-ग्राम-बिधुई खुर्द (जिला-सतना,म...
अमर
कविता

अमर

रचयिता : संजय वर्मा "दॄष्टि" वृक्ष के तले  चौपाल जहाँ बैठकर पायल की रुनझुन बहक जाता था दिल दिल जवां हो जाता था इश्क आज उसी वृक्ष तले चौपाल पर इश्क खोजते विकास के नए आयाम में खुद चुकी चौपाल वृक्ष नदारद धुंधलाई आँखों से घूम हुए का पता पूछते लोग कहते क्या पता? समय बदला घूम हुई पायल की रुनझुन इश्क हुआ घूम पास की टाल में लकड़ी का ढेर कटे  पेड़ की लकड़ी गूंगी हुई लकड़ी निहार रही लकड़ी के टाल से मौत आई उसी इश्क की लकड़ी से जलाया मुझे रूह तृप्त हुई हुआ स्वर्ग नसीब इश्क ऐसे हुआ अमर परिचय :- नाम :- संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता :- श्री शांतीलालजी वर्मा जन्म तिथि :- २ - मई -१९६२ (उज्जैन ) शिक्षा :- आय टी आय व्यवसाय :- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) प्रकाशन :- देश - विदेश की विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में रचनाएँ व समाचार पत्रों में निरंतर पत्र और रचनाओं का प्रकाशन, प्रकाशित काव्य कृति...