Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

लौटना चाहता हूँ

**********

पुरु शर्मा
अशोकनगर (म.प्र.)

.
लौट जाना चाहता हूँ दोबारा
बचपन की उन संकरी सी तंग गलियों में
जिनमें सिमटा था जहां सारा
समेटना चाहता हूँ उस गली में बिखरे यादों के पत्तों को
और सुनना चाहता हूँ उन पत्तों की खड़खड़ाहट का मधुर संगीत
महसूस करना चाहता हूँ दोबारा
उस गली में गूँजते पदचिन्हों की चाप,
देखना चाहता हूँ दोबारा उस बरगद पर चिड़ियों का डेरा
जिसकी डालों पर झूलते बीता बचपन मेरा
.
जाना चाहता हूँ उस गली के अंतिम छोर तक
और पार करना चाहता हूँ दोबारा
उस पुराने घर की मीठी दहलीज को
जिसे लाँघ कर गया था
कड़वाहटों की दुनिया में
.
खोलना चाहता हूँ सालों से बंद जर्जर किवाड़ अपने अंतर्मन के
जिनमें कैद हैं वक्त की मार से झुक चुके पंछी कई
खटखटाना चाहता हूँ बंद कमरे की खिड़की को
और ढूढ़ना चाहता हूँ दुबारा उन्ही चारदीवारों में खुद को
चढ़ना चाहता हूँ दोबारा उस छत की मुंडेरों पर
जहाँ सूर्य सबसे पहले आकर
अपनी आभा बिखेरता है
.
साफ करना चाहता हूँ एक-दूसरे से गुथे यादों के जालों को
और फँस जाना चाहता हूँ दोबारा अतीत के सुनहरे गीतों में
फटकारना चाहता हूँ सालों से जमी अतीत की गर्द को
और उखेड़ना चाहता हूँ पुरानी परतों को, बातों को, यादों को
खो जाना चाहता हूँ इसी अतीत की सुनहरी गर्द में
और देखना चाहता हूँ शाम ढलते, रात की चाँदनी पिघलते
गली के उस कोने से
जहाँ से नापा था आकाश पूरा
जहाँ से सीखा था जीवन जीना
.
हाँ मैं लौट जाना चाहता हूँ दोबारा उन्हीं गलियों में
जीना चाहता हूँ बचपन दोबारा।
.
लेखक परिचय :-  नाम :- पुरु शर्मा
निवास : बहादुरपुर, जिला – अशोकनगर (मप्र)
कई समाचार पत्रों में लेख व कविताएँ प्रकाशित, निरंतर लेखन कार्य जारी। वर्तमान में भोपाल में स्नातक की पढाई में अध्ययनरत

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  https://www.facebook.com/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%95-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9A-112874206727274/?modal=admin_todo_tour 👈🏻 हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *