Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

लिख तो सकता हूं

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

जानता हूँ तुम्हें गिला है
कि मैं तुम्हारे बारे में
क्यों नहीं लिखता,
तुम्हारा चाहने वाला
क्यों नहीं दिखता।

हाँ, लिख तो सकता हूँ
तुम्हारे रूप, श्रृंगार
और सौंदर्य पर,
भय, लोभ, लालच, मोह,
दया और ऐश्वर्य पर,
मगर अब थक चुका हूँ
इन विषयों को दोहराने से।

मोह अब भी पूरी
तरह छूटा नहीं,
पर कुछ नया सीखने
की चाह जागी है।
इन सबके अलावा भी
लिखने को बहुत कुछ है।

कब तक लिखता रहूँ
वही चमत्कार,
पाखंड और झूठ?
अब दिखते हैं मुझे
असली मुद्दे
अशिक्षा, गरीबी,
भूख और शोषण।

लिखना है
कौन कर रहा है
इनका पोषण,
क्यों अब भी जिंदा हैं
हजारों साल पुराने,
बेकार नियम,
जिनके नीचे दबकर
आज भी सिसक रहे हैं
लाखों लोग।

क्यों नहीं कर पा रहा
आम नागरिक
अपने संवैधानिक
अधिकारों का प्रयोग?
हक़, अधिकार और कर्तव्य
सबको बताना है,
अंतिम पायदान के
व्यक्ति को
ऊपर उठाना है।

तुम नाराज़ मत होना,
प्रिये,
तुम्हारी तारीफ़
रूबरू होकर कर दूँगा,
अभी मेरी कलम को
ज़रूरी मुद्दे लिखने दो।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *