जिंदगी खुशी में जब बीते
**********
शाहरुख मोईन
अररिया बिहार
जिंदगी खुशी में जब बीते,
कुछ भी मतलब नहीं बिताने में।
लूट लो इल्म के खजाने तुम,
इल्म से रोशनी है ज़माने में।
वक्त की कद्र तुम नहीं करते,
लगे रहते हो धन कमाने में।
कितनी कीमती जिंदगी है,
सोच लो तुम जरा बिताने में।
रोज पीता नहीं हूं मैं यारों,
जाम भर कर शराबखाने में।
छोड़ना पड़ता है जहां सारा,
यार उठा तो हो मनाने में।
.
लेखिक परिचय :-
नाम - शाहरुख मोईन अररिया बिहार
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं...






















