अभी मैं बच्चा हूँ
रेशमा त्रिपाठी
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
********************
मैं बहुत अच्छा हूँ
क्योंकि अभी सच्चा हूँ
मुझें क ख ग घ नहीं आता
क्योंकि मैं अभी बच्चा हूँ।
एक से सौं तक की गिनती
मुझको नहीं आती हैं।
इंग्लिश की ए, बी, सी, डी
मुझको बहुत पकाती है।
सुबह– सुबह मम्मी कि डांट
हर रोज उठते ही खाता हूँ
पांच किलों का बैग उठा
हर रोज स्कूल भी जाता हूँ ।
स्कूल पहूँच पीटी टीचर की
हर रोज मार भी खाता हूँ।
और क्लास टीचर की तो
हर दिन धमकी पाता हूँ ।
फिर ट्यूशन टीचर से तो
हर रोज लाल हो घर आता हूँ
घर आते ही मम्मी का ज्ञान
और पापा का लेक्चर सुनता हूँ।
इतना पढ़कर, खाकर सोता हूँ
कि हर दिन सब कुछ भूल जाता हूँ
अरें भाई बताया तो
मैं बच्चा हूँ इसलिए अभी अच्छा हूँ।।
.
परिचय :- नाम : रेशमा त्रिपाठी
निवासी : प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोट...























