दोस्ती क्या है..?
=================================
रचयिता : राम शर्मा "परिंदा"
मुझसे न पूछो दोस्ती क्या है
दोस्ती खुशियों का दरिया है
कठिन काम भी हो जाता है
बस मेरे दोस्तों का जरिया है
दोस्ती ईश्वर की बड़ी देन है
दोस्तों यह मेरा नजरिया है
हर राज खुल जाते उनके
दूूरी ना जिनके दरमियां है
जग में वह सबका सखा है
दिल में जिसके प्रेम-दया है
उस पर सहज यकीं न करे
दोस्ती में जो नया - नया है
आओ दोस्ती के गुलशन में
'परिंदा' दोस्ती की बगिया है ।।
परिचय :- नाम - राम शर्मा "परिंदा" (रामेश्वर शर्मा) पिता स्व जगदीश शर्मा आपका मूल निवास ग्राम अछोदा पुनर्वास तहसील मनावर है। आपने एम काम बी एड किया है वर्तमान में आप शिक्षक हैं आपके तीन काव्य संग्रह १ परिंदा, २- उड़ान, ३- पाठशाला प्रकाशित हो चुके हैं और विभिन्न समाचार पत्रों में आपकी रचनाओं का प्रकाशन होता रहता है, दूरदर्शन पर काव्य पाठ के साथ-सा...























