विपुरुषत्व की परिभाषा
होशियार सिंह यादव
महेंद्रगढ़ हरियाणा
********************
बच्चे से जब जवान हो,
बढ़ती है परिजन आशा,
विकास में हो भागीदारी,
ये पुरुषत्व की परिभाषा।
पुरुषत्व वो गुण होता है,
जो करता जनहित काम,
हर क्षेत्र में जन नाम हो,
जीवन बन जायेगा धाम।
हर युग में हुये पुरुष वो,
मिटा डाले जिन्हें संताप,
धर्म कर्म की बेल फैली,
उड़ ये पल में सारे पाप।
एक से बढ़कर एक हुये,
किसका यहां पे नाम लूं,
किस गुण की चर्चा हो,
हर मानव को पैगाम दूं।
भगवान राम अवतार ले,
राक्षसों को संहार किया,
पुरुषत्व की दी परिभाषा,
अमन का ये पैगाम दिया।
भागीरथ का जन्म हुआ,
लाया वो धरती पर गंगा,
जीवन भर वो संघर्षमय,
कर गया जन भला चंगा।
श्रीकृष्ण अवतार लिया,
पुरुषत्व का दिया पैगाम,
पापी मिटा दिये पल में,
धर्म कर्म का फैला नाम।
देव आये हर युग में तो,
पुरुषत्व का ले सिर भार,
जुटे रहे काम में हरदम,
मानी नहीं कभी भी हार।।
पुरुषत्व की...

























