वक़्त
आकाश प्रजापति
मोडासा, अरवल्ली (गुजरात)
********************
जीवन में सच्चाइयों दिखलाता है वक़्त।
दुःखों में भी सुखों का और सुखों में भी
दु:खों का अर्थ समझाता है वक़्त।।
वक़्त की कोई सीमा नहीं होती।
कोई आये या जाये उसे
किसी की परवाह नहीं होती।।
वो तो अपने आप में ही एक पहेली हैं।
जान जाओ तो ठीक है
वरना सबकी सहेली हैं।।
वक़्त इंसान को यह सिखलाता हैं।
अपना काम वक़्त पर कर लो,
बाद में तू क्यों पछताता हैं।।
वक़्त और कुदरत का तो पुराना नाता हैं।
दोनों कब आये,
कब गये कौन जान पाया हैं।।
वक़्त पर अभी तक कोई
पाबंदी नहीं लगा पाया हैं।
जीसने भी यह कोशिश की है
उसने अपनी मुश्किलों को बुलाया हैं।।
परिचय :- आकाश कल्याण सिंह प्रजापति
निवासी : मोडासा, जिला अरवल्ली, (गुजरात)
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशि...
























