नारी
ममता रथ
रायपुर
********************
नारी तू मौन है पर
तुझमें शब्दों की कमी नहीं
भीतर आवाज बहुत है पर
बोलती कुछ भी नहीं
चाहतें तो बहुत है तेरी पर
उम्मीद किसी से करती नहीं
चाहे कितने भी दर्द हो दिल में पर
दूसरों के सामने अपना दर्द कहती नहीं
नारी तू मौन है पर
तुझमें शब्दों की कमी नहीं
परिचय :- ममता रथ
पिता : विद्या भूषण मिश्रा
पति : प्रकाश रथ
निवासी : रायपुर
जन्म तिथि : १२-०६-१९७५
शिक्षा : एम ए हिंदी साहित्य
सम्मान व पुरस्कार : लायंस क्लब बिलासपुर मे सम्मानित, श्री रामचन्द्र साहित्य समिति ककाली पारा रायपुर २००३ में सांत्वना पुरस्कार, लोक राग मे प्रकाशित, रचनाकार में प्रकाशित
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, ले...

























