अनमोल उपहार … बेटियाँ
श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
********************
ईश्वर का अनमोल उपहार होती हैं बेटियाँ
जीवन का संगीत और संस्कृति होती है बेटियां।
दिलों को अंतहीन प्यार से भरने
प्रभु द्वारा भेजी हुई देवदूत होती हैं बेटियाँ।
शक्ति का प्रतिरूप बनकर, संघर्ष, साहस,
सहनशीलता की फुलवारी में महकती रहती है बेटियां।
सजता नहीं कोई घरौंदा बिना इनके
घर का साज-श्रृंगार, चमक होती है बेटियां!
जीवन मे भार नहीं जीवन का आधार होती हैं ये
बहुत ही खास होती हैं बेटियां।।
उड़ने दो इनको बांहें पसारे निर्द्वंद खुले आसमान में
सपनों को पूरा करने का हौसला रखती हैं यही बेटियां,
संदेह, डर, हिंसा, कि मत दो इनको बेड़ियाँ
नियमों को ममता के गीत से समझती हैं बेटियाँ।।
इनके जुनून, इनकी कमजोरी को संजो कर रखना होगा,
इनकी रौशनी को मंद नहीं होने देना होगा,
अविरत कल कल धारा सी बहती
कुरीतियों ...

















