श्री सिद्धिविनायक
राजीव डोगरा "विमल"
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
********************
हे ऋद्धि सिद्धि के मम दाता
तुम ही हो मेरे भाग्य विधाता
पूर्ण करो प्रभुजी सब काजा
ॐ गं गं गं गणपति-गणेशा
भक्त तेरा, पड़ा घने-क्लेशा
तुम्हीं आन दूर-करो-द्वेषा
ॐ कं कं कं कालिके-नँदन
करूं गौरी - सुत स्नेह वँदन
भरो ह्रदय मेरेss आनन्दन
ॐ शंशंशं शिव शम्भू प्यारे
भव पार करो सुरेश्वरम न्यारे
ॐ गं- गं- गं- गजानन देवा
जीवन में छाया घना अँधेरा
सिद्धिविनायक करो सवेरा
श्वांस श्वांस तुम्हरे गुण गाऊँ
जोई जोई माँगूँ सो ही पाऊँ
राजीव डोगरा के हो प्यारे
भाग्य-विधाता पालन हारे
गं गं गं गं गणपति विधाता
दूर हो दुःख जो तेरे गुणगाता
परिचय :- राजीव डोगरा "विमल"
निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्...

















