देव गजानन
विवेक नीमा
देवास (मध्य प्रदेश)
********************
प्रथम पूज्य तुम
देव गजानन
भक्तों के तुम
प्रिय सदानन।
माता-पिता को
करके वंदन
की प्रदक्षिणा
गौरी नंदन।
मातृ भक्त प्रभु
तुम-सा न दूजा
सर्व देवों में
प्रथम हो पूजा।
सृष्टि के तुम
हो प्रतिपालक
यश और श्री के
तुम संचालक।
मोदक प्रिय तुम
मंगल दाता
शुभ कारक तुम
सिद्धि प्रदाता।
करे "विवेक"
कर जोड़ निवेदन
जग कल्याण
करो शिवनंदन।
परिचय : विवेक नीमा
निवासी : देवास (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : बी कॉम, बी.ए, एम ए (जनसंचार), एम.ए. (हिंदी साहित्य), पी.जी.डी.एफ.एम
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक...




















