गणतंत्र का झंडा
रूपेश कुमार
चैनपुर (बिहार)
********************
आजादी के झंडे को हम,
आत्मविश्वास से फहराएंगे,
जीवन की उपलब्धियों को हम,
देश के नाम कराएंगे,
संविधान के अनुच्छेदों को,
शब्द-शब्द हम देश के काम आएंगे,
आजादी के लहू को हम,
जीवन भर याद रखेंगे,
26 जनवरी को शपथ ग्रहण कर,
सविधान की लाज बचायेंगे,
आजादी के वीर सपूतों को हम,
जिंदगी भर यादों में समेट कर रखेंगे,
अंग्रेजों के काले कारनामे,
कभी ना हम भूल पायेंगे,
जीवन भर की लालसाएं,
भारत माँ के चरणों में लौटाएंगे,
माँ भारती को सोने की चिड़ियाँ,
फिर से हम बनायेंगे,
आतताइयों की बदसूरती से,
सदा भारत माँ को बचाएंगे,
लाल किले पर गणतंत्र का,
झंडा हम फहराएंगे,
अपने आजाद भारत का हम,
संविधान कभी ना भूल पायेंगे,
विश्व का सबसे बड़ा
लिखित सविधान का,
गौरव हम हमेशा बढ़ाएंगे,
४४८ अनुच्छेद,१२ अनुसुचियां,
25 भाग को और,...























