जय हिंद
डॉ. राजीव डोगरा "विमल"
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
********************
जय हिंद, जय हिंद के नारे
अब लगाते जाओ।
भारत माता के नाम का डंका
अब बजाते जाओ।
लेकर हाथ में तलवार
दुश्मन का सिर कलम
अब करते जाओ। जय हिंद.......
जो डालते हैं गंदी नजरें
हमारी भारत माता पर
उनकी आंखों को ले शूल
अब फोड़ते जाओ। जय हिंद........
जो मचाते हैं नित आंतक
बन सिंह उनकी आतड़ियों को
पंजे से फाड़ते जाओ। जय हिंद.....
जो सोचते हैं हिंद के सैनिक
कुछ कर नहीं सकते
तोपों से उनके मुंह
अब बंद करते जाओ। जय हिंद.....
परिचय :- डॉ. राजीव डोगरा "विमल"
निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी ...