आयीं माँ दुर्गे हमारे द्वार
डॉ. कोशी सिन्हा
अलीगंज (लखनऊ)
********************
डोली पे होके माँ सवार
आयीं माँ दुर्गा हमारे द्वार
धूप दीप और नैवेद्य चढाऊँ
पावन पूत कलश बिठाऊँ
आरती उतारूँ मैं बारम्बार
आयीं माँ दुर्गा हमारे द्वार
स्वागत में माँ के गीत गाऊँ
धुन पे गरबा नाच नचाऊँ
झमक झूमूँ होके मैं तैयार
आयीं माँ दुर्गा हमारे द्वार
दु:ख हरण हित तू माँ आयीं
दुष्ट दलन हित पाँव बढ़ायी
पहनाऊँ तुझे मैं विजयी हार
आयीं माँ दुर्गा हमारे द्वार।
परिचय :- डॉ. कोशी सिन्हा
पूरा नाम : डॉ. कौशलेश कुमारी सिन्हा
निवासी : अलीगंज लखनऊ
शिक्षा : एम.ए.,पी एच डी, बी.एड., स्नातक कक्षा और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन
साहित्य सेवा : दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में काव्य पाठ, विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में गद्य, पद्य विधा में लेखन,
प्रकाशित पुस्तक : "अस्माकं संस्कृति," (संस्कृत भाषा में)
सम्मान : नव सृजन संस्था द्वारा ...
























