मुझे रास आई न दुनिया तुम्हारी
निज़ाम फतेहपुरी
मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
********************
ग़ज़ल - २१२ २१२ २१२ २१२
मुझे रास आई न दुनिया तुम्हारी।
परेशां तुम्हारा यहाँ है पुजारी।।
सुखी है वही जो ग़लत है जहाँ में।
सही आदमी बन गया है भिखारी।।
दरिंदे हैं बे-ख़ौफ़ कितने यहाँ पर।
सरेआम लुटती बाजारों में नारी।।
जो सौ में सवा सौ काहे झूठ यारों।
वही रहनुमा बन गया है मदारी।।
यही डर है सबको सही बोलने में।
कहीं घट न जाए ये इज़्ज़त हमारी।।
बड़ा तो वही है जो चलता अकड़ कर।
शरीफों का जीना जहाँ में है भारी।।
निज़ाम अब कहाँ जाए या रब बताओ।
भरी है बुराई से दुनिया ये सारी।।
परिचय :- निज़ाम फतेहपुरी
निवासी : मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित हैं
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, रा...

























