Thursday, May 14राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

एक मजदूर की जुबानी
कविता

एक मजदूर की जुबानी

यशवंती तिवारी देवगढ़ जिला राजसमंद ******************** बना मजदूरों की बेबसी को बातो का हथियार नेताजी बस कर रहे है एक दूजे पर वार मै मिलो तक पैदल चला चप्पले घिसी,छाले हुए पर उफ्फ न निकला बाहर वो चन्द बसे लगाकर देखो जता रहे उपकार नेताजी बस कर रहे है एक दूजे पर वार नन्हें बच्चे भूख से बिलखे तपती सड़को पर पाँव है झुलसे वो दो दो केले दे कर देखों फ़ोटो खींचा रहे दस बार नेताजी बस कर रहे एक दूजे पर वार गर्भ में पल रहे नन्हे के संग रह रह कर थक जाती माँ कर रही मीलो का सफर वो झूठा दिखावा,दिलासा दे कर जैसे बन रहे तारणहार नेताजी बस कर रहे एक दुजे पर वार निकला जितनो के संग कुछ कट गए, कुछ मिट गए कुछ भूख प्यास कुछ गर्मी से वो मौत के संग चले गए बेबस आंखों में अश्रुधार रह गया मै बस निहार नेताजी बस कर रहे एक दुजे पर वार वो बना कठपुतली हमको चाहे जैसे हमे नचाकर राजनीति के मंच से देखो बन रहे है सूत्रधार नेताजी...
याद रहेगा
गीत

याद रहेगा

डॉ. कामता नाथ सिंह बेवल, रायबरेली ******************** शहरों से लौट रहा गांव, सदियों तक याद रहेगा।। अनगिनती युद्ध लड़े, जीते हैं, जीतेंगे, दुर्दिन के लाखों पल बीते हैं, बीतेंगे; कौन साथ रहा, कौन खेल गया दांव, सदियों तक याद रहेगा।। छिपे हुए, ममता के आंचल के नीचे से, बरगद-से बापू के होंठ कसे,भींचे-से; डंडे सहते देखे, उन्हें ठांव-ठांव, सदियों तक याद रहेगा।। पीड़ित मानवता को क्रूर दम्भ पीट गया, निर्मोही सत्ता का नशा आज जीत गया, अपनेपन की आंखें नोंचता दुराव, सदियों तक याद रहेगा।। जब भी, जिस शासन से जनता यह त्रस्त हुई, रावणी प्रचण्डशक्ति, विद्वत्ता अस्त हुई; सत्ताधीशों का यह कुटिल भेदभाव , सदियों तक याद रहेगा।। शहरों से लौट रहा गांव, सदियों तक याद रहेगा।। . परिचय :- डॉ. कामता नाथ सिंह पिता : स्व. दुर्गा बख़्श सिंह निवासी : बेवल, रायबरेली यह मेरी स्वरचित, मौलिक और अप्रकाशित रचना ...
तू ही
कविता

तू ही

निर्मल कुमार पीरिया इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** हाँ ! तू है बसी, अंतर्मन की गहराईयों में, श्वेत-धवल-पारदर्शी, पावन रुप में... हाँ, तू ही है, आत्मा स्वरूप धारण कर, छेड़ देती मन के तार, दैवीय राग मे... हाँ ! वो तू ही है, भटकता, ढूंढता जिसे, अंधेरो के पार बसती हैं, रब स्वरुप में... हाँ! तु ही तो है, "मैं" को तज "हम" में समाई, प्रकाशपुंज सदृश्य, सत्य मूर्त रुप मे... हाँ! तेरा ये तेज मुझे, बाँधता हैं माया इंद्रजाल में, विलीन हो जाता, मैं ! नीर सम "निर्मल" रूह रँग में..... . परिचय :- निर्मल कुमार पीरिया शिक्षा : बी.एस. एम्.ए सम्प्रति : मैनेजर कमर्शियल व्हीकल लि. निवासी : इंदौर, (म.प्र.) शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित और अप्रकाशित हैं आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मं...
लाडो
कविता

लाडो

तेज कुमार सिंह परिहार सरिया जिला सतना म.प्र ******************** निंचि निंचि पयजन बोले झंझनाय लाग अंगना बिजुरी कस लाग चमकै किलकारी से अंगना मनवा भा मयूर मोर झुमय लाग अंगना समय सुदिनि आयो ता महकि गयो अंगना लक्ष्मी कस मूरति लखि मात पित मेछराय लाग अंगना बिटिया के आवत ही माँ बनी बिटिया बिटिया से बिटिया का मेर मेर नाता पैदाइश बिटिया के खुलय लाग रिस्तन के खाता पिता के मान घर के सम्मान सृष्टि कै आधार आय बिटिया तीज अऊ त्यौहार कै शोभा आय बिटिया दुनिया कै हर क्षेत्र मा लाडो तोर प्रभाव एक नही दुइ घरन के ताक्यो लाडो लाज एक तरफ मा बाप है दूजै सासुर द्वार पै बेटी तू हैधन्य मधु रस बहै फुहार परिचय :- तेज कुमार सिंह परिहार पिता : स्व. श्री चंद्रपाल सिंह निवासी : सरिया जिला सतना म.प्र. शिक्षा : एम ए हिंदी जन्म तिथि : ०२ जनवरी १९६९ जन्मस्थान : पटकापुर जिला उन्नाव उ.प्र. आप भी अपनी ...
अनिश्चित हूं
कविता

अनिश्चित हूं

मानसी भाटी राजगढ (चुरू) ******************** अनिश्चित हूं अपरिमित हूं.. कभी शून्य सी कभी गर्वित हूं.. कभी व्याकुल हूं कभी पुलकित हूं.. कभी विस्तृत हूं कभी सीमित हूं.. किन्तु फिर भी क्या जीवित हूं? कभी कुण्ठित मैं कभी विलगित हूं.. कभी तृप्ति कभी पिपासित हूं.. कभी यौवन हूं कभी बचपन हूं.. कभी शीतल सुखद सुगंधित हूं.. यूँ सब के लिए समर्पित हूं.. किन्तु फिर भी क्या जीवित हूं? कभी वंचित मैं कभी सिंचित हूं.. हूं वर्णन फिर भी किंचित हूं.. कभी समुचित कभी विभाजित हूं.. कभी नैतिक कभी दुस्साहित हूं.. हूं जटिल ज़रा पर सरल भी हूं.. किन्तु फिर भी क्या जीवित हूं? है जीजिविषाएं मेरी भी.. कुछ अभिलाषाएं मेरी भी.. परिकल्पित हूं आकारित हूं.. मेरे स्वप्न हैं जिनसे उद्धृत हूं.. कुछ चिंतित हूं.. हाँ विचलित हूं.. किन्तु फिर भी यूँ जीवित हूं.. किन्तु फिर भी यूँ जीवित हूं.. परिचय...
सई मानौ
ग़ज़ल

सई मानौ

प्रेम प्रकाश चौबे "प्रेम" विदिशा म.प्र. ******************** सई मानौ भौतई तंगी है। बड़ी मुसीबत आन पड़ी है। दादा की बरसी करने है, दादी सोइ बीमार डरी है। मुन्ना बे-रुजगार फिरइ रये, मोड़ी भी हो गई बड़ी है। घरवारी भी परेसान है, गुस्से में कुछ भी बकती है। दुश्मन पै भी न गुजरै बा, जौन दसा, हम पै गुजरी है। "प्रेम" बड़े मुश्किल दिन देखे, ऐसी बिपदा नही सही है। . परिचय :-  प्रेम प्रकाश चौबे साहित्यिक उपनाम - "प्रेम" पिता का नाम - स्व. श्री बृज भूषण चौबे जन्म -  ४ अक्टूबर १९६४ जन्म स्थान - कुरवाई जिला विदिशा म.प्र. शिक्षा - एम.ए. (संस्कृत) बी.यु., भोपाल प्रकाशित पुस्तकें - १ - "पूछा बिटिया ने" आस्था प्रकाशन, भोपाल  २ - "ढाई आखर प्रेम के" रजनी  प्रकाशन, दिल्ली से अन्य प्रकाशन - अक्षर शिल्पी, झुनझुना, समग्र दृष्टि, बुंदेली बसन्त, अभिनव प्रयास, समाज कल्याण व मकरन्द आद...
मैं भी तो माँ हूँ
कविता

मैं भी तो माँ हूँ

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी लखनऊ (उ.प्र.) ******************** कभी कभी पूजी जाती हूँ, पर्व त्यौहारों में सजाई जाती हूँ। इधर उधर बेमन से घुमाई जाती हूँ, लोग मनोरंजन का साधन समझते है, शांत चित्त मैं सब कुछ करती जाती हूँ। मेरे भी अहसास हैं, सुख के, दुख दर्द के मेरा भी परिवार बसता है। इन सुन्दर कल कल करती नदियों के किनारे हरियाली से भरा मेरा घर जो बहुत सुन्दर था, अब वो उजड़ने लगा है । मेरा तो किसी से बैर नहीं फिर भी हम ना जाने क्यों सताये जाते हैं? आज मैं तड़प रही हूँ, मेरा परिवार भी दुखी है। कभी भूख , कभी बेइंतहा दर्द की मार से कभी मानव के राक्षसी अत्याचार से। इन सबकी अनदेखी से ही मेरे वंशजों की मौत हो रही है। मेरे बच्चे को 'मेरी कोख में ही' मार दिया। दर्द से छटपटाती,कराहती, चीत्कारती भटक रही हूँ इधर उधर मैं। कहाँ हैं वो लोग जो मेरी पूजा करते थे? कहाँ हैं...
करके तन्हा मुझे
कविता

करके तन्हा मुझे

दामोदर विरमाल महू - इंदौर (मध्यप्रदेश) ******************** करके तन्हा मुझे इक रोज़ चले जाओगे। मुड़के देखोगे जो पीछे तो मुझे पाओगे। क्या मेरा साथ तुझे नापसन्द आया था। तू तो कहती थी कि मैं तेरा ही साया था। २ क्या तुम्हें गैर की बातों ने मुझसे दूर किया, कसूर इसमें भी तुम मेरा ही बताओगे... करके तन्हा मुझे इक रोज़ चले जाओगे। तुम्हारे अपने ही मुझे तुमसे दूर करते थे। हमतो इस बात को भी कहने से डरते थे। मैं तुम्हे कहीं खो ना दूं ये फिकर सताती थी। तुम्हारा हाल तुम्हारी ही सहेलियां बताती थी। २ हुए बदनाम हम कई बार तुझको बचाने में, नाम इसमें भी तुम मेरा ही लगाओगे... करके तन्हा मुझे इक रोज़ चले जाओगे। बिगड़ता कुछ नही बस तुम मुझे समझ जाती। जाने से पहले एक बार कुछ तो बता जाती। वजह क्या थी मुझे इस तरह छोड़ जाने की। क्या तुम्हें चाह थी... कुछ और पाने की। २ जानता हूँ तुम नही छोड़ोगे ज़िद अपनी, भला मुझे नह...
मिजाज मौसम का बदल रहा है
कविता

मिजाज मौसम का बदल रहा है

खुमान सिंह भाट रमतरा, बालोद, (छत्तीसगढ़) ******************** देख यह कैसा है छाया, विलक्षण परिवर्तन लिए मौसम है आया। बर्फबारी हो रही है भुकंप आ रहा है, समुचे भू- पटल पर विनाश का काला बादल छा रहा है। दृश्य देख यह ख्याल आ रहा है, मिजाज मौसम का बदल रहा है। वध्वंस होकर प्रकृति, अपनी स्वरुप दिखलाया। कड़ाके की गर्मी में, शीत के कहर है छाया। वृक्ष के उपकार को, अंधा मानव समझ न पाया। देव तुल्य पीपल का भी, कुल्हाड़ी से काट गिराया। दिखावा के दौर में, मनी प्लांट के पौधे घर में लगाए। देख तेरी मुर्खता, तुलसी माता लज्जा से सिर अपनी झुकाए। निशा काल में शीतल वायु न दे पाए, वह ये ! मानव तुने कैसा पथ अपनाया? प्रकृति का श्रृंगार मिटाकर, नव निर्मित उद्योग कल कारखाना है लगाए। देख तेरे इन हरकतों से, मिजाज मौसम का बदल रहा है। मानव तुम कितनी प्रगति कर भी, सक्षम हो जाओ फिर भी, प्रकृति के समक्ष खुद पेश...
रोको मत आगे बढ़ने दो
कविता

रोको मत आगे बढ़ने दो

विशाल कुमार महतो राजापुर (गोपालगंज) ******************** कुछ पाना है कुछ करना है, बस उसी राह पर चलना है। चलते चलते जब गिरना है, तो उठकर खुद संभलना है। मंजिल की सीढ़ी चढ़ता हूँ, तूम चढ़ने दो, अब चढ़ने दो, रोको मत आगे बढ़ने दो, रोको मत आगे बढ़ने दो। अब ऐसी राह पर जाऊंगा ना बुजदिल मैं कहलाऊंगा। रख हौसला बढूंगा आगे, मंजिल खुद पा जाऊंगा। मैं अपने भविष्य को पढ़ रहा हूँ, अब पढ़ने दो, तुम पढ़ने दो, रोको मत आगे बढ़ने दो, रोको मत आगे बढ़ने दो। ना कहना है, ना सहना है नाही कोई और बहाना है। ना रुकना है ना झुकना है, जो ठानी है, वो पानी है । कुछ लोग भी हमसे जलते हैं, अब जलने दो, तुम जलने दो, रोको मत आगे बढ़ने दो, रोको मत आगे बढ़ने दो   परिचय :- विशाल कुमार महतो, राजापुर (गोपालगंज) आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिं...
क्षमा नही करने वाली
कविता

क्षमा नही करने वाली

मंगलेश सोनी मनावर जिला धार (मध्यप्रदेश) ********************** केरल में देखो ऐसा अवसर भी आया है, शिव के पुत्र गजराज ने भी स्वयं को निर्बल पाया है। माँ की ममता,भूख की ज्वाला सबकुछ उसके अंदर थी, मानव से भोजन की आशा, उसके अंतर मन थी। देख कर कुछ युवक भोजन के साथ आये है, क्या पता था उस गज गामिनी को मौत साथ लाये है। स्वादिष्ट फल समझकर उसने जैसे ही मुंह मे दबाया होगा, आभार ईश्वर का करने सूंड को थोड़ा हिलाया होगा। फट पड़ा मुंह में स्वाद अंदर भी ना ले पायी थी। जबड़े टूट गए 3 दिन कुछ नही खा पाई थी। निष्तेज होकर उसने नदी में मुहं चलाया था, जलन, रक्त, घाव धोकर मन को समझाया था। नही था पता भूख का ऐसा दान मिलेगा, थोड़े भोजन के लालच में मौत का सामान मिलेगा। स्वयं तो हंसकर मर जाती, अपने आँचल पर रोइ थी। क्योंकि एक छोटी सी जिंदगी, उसके पेट में सोई थी।। अंतिम स्वास तक भी प्रभु से, यही आशीष लिया होगा। चाह...
सन्देश
कविता

सन्देश

राजेन्‍द्र कुमार श्रीवास्‍तव सीहोर, (म.प्र.) ******************** (हिन्दी रक्षक मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रेषित कविता) ठहरो ऐ बहती हवाओं, हदय ऑंगन में बिखरी, कलियॉं चुन लूँ, मदिरा मयी खुशबू, लेते जाना-प्रतिक्षित प्रिय पर प्रदान करना। ठहरो ऐ उड़ते बादल, मन मस्तिष्क में उभरी, शीतलता। को भर लॅूं; आगोश में, वर्षा देना-प्रेम, प्यार-प्रणय की फुहार, ठहरो ऐ चमकते चॉंद-तारे, मुख-मंडल व अन्त: में, उदित दीप्ति की छटा भर लूँ, लेते जाना- प्रदीप्त कर देना अर्न्तरमन....... परिचय :- राजेन्‍द्र कुमार श्रीवास्‍तव जन्‍म :- ०४ नवम्‍बर १९५७ शिक्षा :- बी.ए. निवासी :- भोपाल रोड, जिला-सीहोर, (म.प्र.) प्रकाशन :- कहानियॉं, कविताएँ, स्‍थानीय, एवं अखिल भारतीय प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में समय-समय पर यदा-कदा छपती रही हैं। सम्‍प्रति :- म.प्र.पुलिस (नवम्‍बर २०१७) से सेवानिवृत के...
नयनो की मस्ती
कविता

नयनो की मस्ती

तेज कुमार सिंह परिहार सरिया जिला सतना म.प्र ******************** नयनो की मस्ती चाहता हूँ हैं जन्नत की दरकार नही है याद अभी पहली चितवन चिर गयी दिल किया वार नही नयनो की ,,,,, घुट घुट कर याद में घुटता हु पग पग पैर मचलता हैं महज स्नेह आकांक्षी हु आरति कुछ और दिलदार नही नयनो की मस्ती चाहता हु है जन्नत की दरकार नही चांदनी कुछ कह जाती हैं समीर सन्देशा लाती हैं पिकी पंचम स्वर के गाती है पर उसमे तुम जैसे प्यार नही नयनो की मस्ती चाहता हु है जन्नत की दरकार नही सरिता सागर में मिल जाती हैं कोकिला गीत मधुर गाती है पपीहे की विरह लिए मैं प्रिय श सकता ऐसा वॉर नही नयनो की मस्ती चाहता हु हैं जन्नत की दरकार नही है रूखे शब्द प्रसूनो की माला बह सकी इसमे रस धार नही टी के हृदय की तड़पन ये है कोरी शब्द गुहार नही नयनो की मस्ती चाहता हु हैं जन्नत की दरकार नही परिचय :- तेज कुमार सिंह परिहार पिता : स्व...
क्रूर नियति
कविता

क्रूर नियति

शरद सिंह "शरद" लखनऊ ******************** विहंस उठी नव किसलय अन्तर्मन के मरुस्थल में, रोम रोम पुलकित हो झूमा स्वप्न सजे अन्तस्तल में चमक उठी चन्द्र चांदनी, वरण कर रही प्रियतम का, झीगुर की झंकार से सहसा, मिटा ताप ज्यूं अन्स्तल का। रुनझुन रुनझुन मन ललचाया बज उठी पयलिया पांवों की। विहंस उठा हर तार हृदय का, बजी रागिनी अरमानों की। सहसा आये इक पवन झोंके ने बिखरा दिए इन दृगों के सपने। फिर बनी यह साथी तन्हाई, फिर क्रूर नियति न शरमाई। परिचय :- बरेली के साधारण परिवार मे जन्मी शरद सिंह के पिता पेशे से डाॅक्टर थे आपने व्यक्तिगत रूप से एम.ए.की डिग्री हासिल की आपकी बचपन से साहित्य मे रुचि रही व बाल्यावस्था में ही कलम चलने लगी थी। प्रतिष्ठा फिल्म्स एन्ड मीडिया ने "मेरी स्मृतियां" नामक आपकी एक पुस्तक प्रकाशित की है। आप वर्तमान में लखनऊ में निवास करती है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां,...
मां
कविता

मां

परमानंद निषाद छत्तीसगढ, जिला बलौदा बाज़ार ******************** ममता की मूरत है मां। भगवान की सूरत है मां। तेरी आंचल में सारा जहां है। मेरी प्यारी और न्यारी मां। खुशियों का भंडार है मां। तेरे बिना जीवन बेकार है मां। मां की ममता है महान। कैसे करूं तेरा गुणगान मां। तुम ही दुर्गा,तुम ही काली। तु चमकती आसमां की लाली। दया,त्याग की मूरत है मां। प्रेम की तु पूरक है मां। भगवान का दिया हुआ। अनमोल उपहार है मां। मां के कदमों में स्वर्ग बसा। मां से मिलता जीवन हमको। इस जग में मां का स्थान। सबसे प्यारी व ऊँचा होती है। घर में मां भी बहु कहलाती है। सौंदर्य से सारे जहां को जीत लाती है। मां को नाराज करना हमारी भूल है। मां के कदमों की मिट्टी जन्नत की धूल है। परिचय :-परमानंद निषाद निवासी - छत्तीसगढ, जिला - बलौदा बाज़ार आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो...
वीर सपूतों
कविता

वीर सपूतों

सुरेखा सुनील दत्त शर्मा बेगम बाग (मेरठ) ********************** भारत मां के वीर सपूतों करो स्वीकार मेरा नमन देश की रक्षा के खातिर सीने पर खाते हो गोली तिरंगे का रखते हो मान सरहद पर देते हो जान हर बाधा को कर के पार देश का करते हो ना म भारत मां के वीर सपूत करो स्वीकार मेरा नमन बांधकर सर पर कफ़न सरहद पर खड़े होते हो भगत आजाद सुभाष जैसे वीर बन जाते हो मातृभूमि की रक्षा खातिर शहादत हासिल करते हो भारत मां के वीर सपूतों करो स्वीकार मेरा नमन देश की रक्षा के खातिर खाई है सीने पर गोली सीमा पर मौजूद तुम्हीं से बनती देश में होली दिवाली भारत मां के वीर सपूतों करो स्वीकार मेरा नमन।। परिचय :-  सुरेखा "सुनील "दत्त शर्मा उपनाम : साहित्यिक उपनाम नेहा पंडित जन्मतिथि : ३१ अगस्त जन्म स्थान : मथुरा निवासी : बेगम बाग मेरठ साहित्य लेखन विधाएं : स्वतंत्र लेखन, कहानी, कविता, शायरी, उपन्यास प्रकाशित साहित्य :...
माँ
कविता

माँ

विमल राव भोपाल म.प्र ******************** सीने का खून पिलाती माँ रूठो कों रोज़ मनाती माँ कितने भी गम में होगी माँ पर देख मुझे मुस्काती माँ माँ कों देख मेरा दुःख भागे मैं सोउ मेरी माँ जागे मुझको नेक बनाने में मेरी माँ हैं सबसे आगे खुद भूखी सो जाती हैं पर मुझको दूध पिलाती हैं मैं पढ़-लिख कर बड़ा बनूँ वो मझदूरी पर जाती हैं उस माँ पर में मरता हूँ बिन माँ के मैं डरता हूँ मेरी माँ केसी भी हो मैं माँ से मोहोब्बत करता हूँ। किस्मत उसकी बड़ी नेक हैं जिसके हिस्से माँ आई हैं धन्य हुआ हैं (विमल) जो उसनें माँ (मेहताब) सी पाई हैं परिचय :- विमल राव "भोपाल" पिता - श्री प्रेमनारायण राव लेखक, एवं संगीतकार हैं इन्ही से प्रेरणा लेकर लिखना प्रारम्भ किया। निवास - भोजपाल की नगरी (भोपाल म.प्र) कवि, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रदेश सचिव - अ.भा.वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन संस्थान म.प्र, रचनाएँ : हम हिन्दुस्ता...
किरणों का स्पर्श
कविता

किरणों का स्पर्श

अर्पणा तिवारी इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** रवि किरणों का स्पर्श मिला, नवजीवन धरा के अंतर में अकुलाया है। वसुधा के उर में निश्चिंत पड़ा, दिनकर ने फिर स्नेहभाव से सहलाया है। नभ में विचरण करती बदली ने, ममत्व भाव से उस पर स्नेह नीर बरसाया है। स्नेह सिक्त कोमल भाव है आधार, धरणी के आंचल में जीवन पुलका इठलाया है। कोंपल फूटी प्रस्फुटित हुआ वह मानव का मित्र बना वृक्ष वही कहलाया है। . परिचय :- अर्पणा तिवारी निवासी : इंदौर मध्यप्रदेश शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित और अप्रकाशित हैं आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजि...
पर्यावरण
कविता

पर्यावरण

अन्नपूर्णा जवाहर देवांगन महासमुंद ******************** धवल शुभ्र तुंग से निखर, रवि किरणें पड़ती जब धरा। खिल उठे वन उपवन सारे, जीव जगत में तब हो उजियारा।। खेतों में लहलहायें जब फसलें, ओढ़े वसुधा तब धानी चुनरिया। कल कल कर जब सरिता बहती। छलकाए प्रकृति तब प्रेम गगरिया।। कानों मे रस घोले कोयल प्यारी, करे, मदमाये आम्र कुंजो में विचरण। कानन,कानन तब बाजे झांझ मृदंगा, सुरभित मुखरित हो हमारा पर्यावरण।। सौंदर्य प्रकृति की और निखर जाती, करते जब हम सब इसका संरक्षण। विकसित पथ चल करता मानव प्रहार, कराहती विचलित सृष्टि का होता क्षरण।। करे मानुष जब नियति से छेड़छाड़, और धरती पर बढ़े जब अत्याचार। अकुलाती धरा तब न धरती धीर जरा, आते हैं तब ही वसुधा पर प्रलय भयंकरा।। रोपित करें चलो आज बीज एक, आयेंगे तब कल उनमें पक्षी अपार। खिल उठेगा अपना भी मन उपवन, स्वच्छ सुरभित जब चलेगी बयार।। . परिचय :- अन्नपूर्णा...
पर्यावरण
कविता

पर्यावरण

संजय जैन मुंबई ******************** मेरे भी दिल मे अभी, उम्मीदे बहुत बाकी है। बस सभी का साथ चाहिए। पर्यावरण को बचाने के लिए। इंसानों का साथ चाहिए। जो हर मोड़ पर साथ दे, इसे बचने के लिए।। तप्ती हुई इस धूप में, शीतल सी छाया चाहिए। जो हाल गर्मी से हो रहा है । उसे शीतल करने एक, ठंडी सी लहर चाहिए।। बिना वृक्षो के कारण ही, यह हाल है गर्मी का। उससे बचने के लिए, वृक्षारोपन करना चाहिए। तभी इन गर्म हवाओं को, शीतल हम कर पाएंगे। और अपने देश का, पर्यवरण को बचा पाएंगे।। इस लक्ष्य को पाने के लिए। पर्यवरणको बचाने के लिए। एक जूनून हर देशवासियो के, दिलमें बस भरपूर चाहिए। और सभी का साथ चाहिए।। . परिचय :- बीना (मध्यप्रदेश) के निवासी संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं। करीब २५ वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक से लेखन में सक्रिय है...
प्रकृति का कहर
गीत

प्रकृति का कहर

संजय कुमार साहू जिला बालोद (छत्तीसगढ़) ******************** देख प्रकृति का कहर.. देख प्रकृति का कहर .. फल दिया और फूल दिया, १० पीढ़ी तक कुल दिया, इस अराजकता के दौर में, तुझको प्रभुत्व सम्पूर्ण दिया।। पर तेरा जी न भरा मानव, करता खिलवाड़ प्रकृति के साथ।। तूने क्या सोच के किया था, प्रकृति का नीरव दोहन, देख तेरे इस भूल का फल भोग रहा जग आज है, प्रकृति का बदला लेने आया आज यमराज है।। जीवों की हत्या कर तूने प्रकृति को किया कुरूप, देख आज कोरोना आया प्रकृति प्रतिघात स्वरूप, आज पर्यावरण दिवस पर मान ले अब तू मेरी बात, कर प्रकृति का सम्मान, जंगल को न कर वीरान, जीवों की रक्षा तू कर, पेड़ लगा बढ़ा प्रकृति का मान, वरना कोई नहीं बचा पाएगा तुझे, प्रकृति का कहर है आज। देख प्रकृति का कहर ... देख प्रकृति का कहर..।। आज गर्मी के दिनों में सुबह चलती भाप है, शाम को पानी गिराकर देती प्रकृति श्राप है, बरसात मे...
प्रीत की पाती
कविता

प्रीत की पाती

दिलीप कुमार पोरवाल “दीप” जावरा मध्य प्रदेश ******************** (हिन्दी रक्षक मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रेषित कविता) मीत हो तुम मन के मेरे ना कोई और दिल में सिवा तेरे कुछ बोल सुनना चाहें दीप तुम्हारे माझी बन कर चलू संग तिहारे री सजनी ले चल नदियां किनारे पोर पोर में  रहो बसी हमारे रच बस जाऊ संग तिहारे वादी हो हरी भरी या कांटो भरी लड़खड़ा कर भी चलू संग   तिहारे री सजनी लिख दी प्रीत की पाती नाम तुम्हारे परिचय :- दिलीप कुमार पोरवाल “दीप” पिता :- श्री रामचन्द्र पोरवाल माता :- श्रीमती कमला पोरवाल निवासी :- जावरा म.प्र. जन्म एवं जन्म स्थान :- ०१.०३.१९६२ जावरा शिक्षा :- एम कॉम व्यवसाय :- भारत संचार निगम लिमिटेड आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताए...
विमान का सफर
कविता

विमान का सफर

वचन मेघ चरली, जालोर (राजस्थान) ******************** कोरोना जैसे संकट में। जब गरीब था विकट में। पड़ा था खाने पीने के झंझट में। तब उड़ रहा था नीलाबंर में, आ रहें थें अर्थशास्त्री भारत में, शायद अर्थव्यवस्था संभालने, मजदूर गरीब की मदद को। जब वे चल रहें थें, भूखे नंगे पैर। उन्होंने देखी हवाई जहाज, खुश होकर, एक आशा के साथ। उनके बच्चें ताली पिटने लगें थे। उन्हें साफ दिखाई दे रहे थे, कई हाथ हवा में टाटा करते हुए, अंगुलियों से V दिखाते हुए। अब विश्वास हो गया उन्हें, शायद सुचारू होगा यातायात। सरकार हमारी भी सुनेगी बात। इसी आशा से चलतें रहे, धूप घाम में जलते रहे। ऊपर से विमान गुजरते रहें। बिचारे मर गए ट्रेनों के चक्कर में। मरते भी जो चलने लगे थे, विमान के टक्कर में। होठ सूख गयें थें प्यास से। चल रहे थें जिंदा लाश-से। फिर भी बता रहे थें अपने बेटे को, आरामदायक यात्रा है विमान की, होता सफर मिनटों...
वंशीधर
कविता

वंशीधर

मिथिलेश कुमार मिश्र 'दर्द' मुज्जफरपुर ******************** माना मान लिया कि आज वंशीधर का पैदा होना मुश्किल है पर असंभव तो नहीं कठिनाइयाँ हो सकती हैं हो सकती हैं क्या हैं पर इससे वंशीधर का पैदा होना तो नहीं रुक सकता सारा संसार पंडित अलोपीदीन के चरणों में तो नहीं झुक सकता कहीं-न-कहीं पंडित को हारना ही है अंत में उसे स्नेह से वंशीधर को गले लगाना ही है और 'नमक का दारोगा' के पिता के मन से ग्लानि का भाव भगाना ही है 'सच का सूरज' उगता है पर उसके उगने के पहले वंशीधरों की इतनी परीक्षा हो जाती है कि कई वंशीधर वंशीधर रह ही नहीं पाते हैं झूठ के अंधेरे में वे इस तरह खो जाते हैं कि कभी वे वंशीधर थे कहना वंशीधर का अपमान है उस वंशीधर का जिसका अपना स्वाभिमान है और जिसके सामने दुनिया की सारी दौलत व्यर्थ है क्योंकि वंशीधर अपने स्वाभिमान की कीमत चाहे वह कितनी ही क्यों न हो चुकाने में समर्थ है समर्थ है। . ...
संयममय जीवन
कविता

संयममय जीवन

माधवी तारे इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** संयममय जीवन सुरक्षित वतन करोना तो हैं, बिन बुलाया मेहमान। बड़ा जिद्दी और जानलेवा इसका तूफान।। यमराज का कार्य हैं इसने बढ़ाया। बिन यात्रा दसवे-तेरहवे पहुंच जाता इंसान, सीधे वैकुण्ठधाम।। सम्पूर्ण जगत को चूभ रहा इसका आंतरिक शूल। अच्छे-अच्छे को चटा दी इसने प्राणांतिक धूल।। बिना ढोलबाजे डीजे और बिना पंगत। आ रही लाड़ी घर में लेकर नई रंगत।। जीवन जीने का इसने, बदल दिया दृष्टिकोण। मास्क ग्लव्ज़ सह दूर से ही करो सबका नमन।। जून का खुशनुमा पवन लॉकडाउन का थोड़ा परिवर्तन नित सेनिटाइजेशन, हस्तप्रक्षालन संयमित जीवन सुरक्षित वतन।। .परिचय :- माधवी तारे निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहान...