आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध
डॉ. प्रताप मोहन "भारतीय"
ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी
********************
पहलगाम में हुआ है
भयंकर नर संहार।
अब हमें करना होगा
आतंकवाद पर प्रहार।
********
धर्म की आड़ में
खून खराबा हुआ है।
इसमें बहुत सारे
लोगो का लहू बहा है।
********
अब हम आतंकियों
को चुन चुन कर मारेंगे।
एक एक को धरती
में जिंदा गाड़ेंगे।
*******
ऐसी देंगे सजा की
आतंकियों की रूह कांप जायेगी।
फिर किसी आतंकवादी की
हिम्मत नहीं हो पायेगी।
*******
आतंकियों को मुंह तोड़
जवाब देना होगा।
उनको बिल से बाहर
निकाल कर मारना होगा।
********
इस बार आतंकियों का
ऐसा करे हम हाल,
कि उनकी आत्म कांप जाय।
और भविष्य में कोई
नया आतंकवादी न बन पाय।
*********
आतंकवाद मानवता के विरुद्ध
एक भयंकर अपराध है।
इसका खात्मा जरूरी है
क्योंकि इसमें मरते निर अपराध है।
********
परिचय : डॉ. प्रताप मोहन "भारतीय"
निवासी : चिनार...





















