कर्म से किस्मत
प्रीतम कुमार साहू
लिमतरा, धमतरी (छत्तीसगढ़)
********************
जंग अपनी थी जंग लड़े हम
लड़ के खुद सम्हल गए हम..!!
दर्द था दिल में जताया नहीं
अश्क आँखों से बहाया नहीं..!!
राहें अपनी खुद गड़कर हम
बाधाओं से खुद लड़कर हम..!!
लक्ष्य मार्ग पर बढ़कर हम
सफल हुए मेहनत कर हम..!!
किस्मत पर भरोसा किए नहीं
कर्म से किस्मत लिखें हम..!!
परिचय :- प्रीतम कुमार साहू (शिक्षक)
निवासी : ग्राम-लिमतरा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़)।
घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, ...


















