बस यूं ही …
शरद मिश्र 'सिंधु'
लखनऊ उ.प्र.
**********************
दग्ध चमन।
है अनबन।
गजल महज,
पैनापन।
उर्वर है,
यह कन कन।
वीणा की
गूंज सघन।
सूरज तुम,
किरन किरन।
पायल बस,
छनन छनन।
नारों में,
हल्कापन।
नेता का
सिर्फ कथन।
आंखों में,
आग तपन।
व्यथित देख,
जन गन मन।
देखें क्या,
सूर नयन।
भारत का,
तन मन धन।
"सिंधु" महज,
अब न उफन।
.
लेखक परिचय :- नाम - शरद मिश्र 'सिंधु'
उपनाम - सत्यानंद शरद सिंधु
पिता का नाम - श्री महेंद्र नारायण मिश्र
माता का नाम - श्रीमती कांती देवी मिश्रा
जन्मतिथि - ३/१०/१९६९
जन्मस्थान - ग्राम - कंजिया, पोस्ट-अटरामपुर, जनपद- प्रयाग राज (इलाहाबाद)
निवासी - पारा, लखनऊ, उ. प्र.
शिक्षा - बी ए, बी एड, एल एल बी
कार्य - वकालत, उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ
सम्मान - सर्वश्रेष्ठ युवा रचनाकार २००५ (युवा रचनाकार मंच लखनऊ), चेतना श्री २००३, चेतना साहित्य परिषद लखनऊ, भगत सिंह सम्मान २००८, शिव सिंह सरोज ...


















