सवाल दर सवाल है
मिर्जा आबिद बेग
मन्दसौर मध्यप्रदेश
********************
सवाल दर सवाल है,
सबका एक जैसा हाल है।
रिश्ते आजकल वहां बनते
जिसके पास माल है।
सरकार कैसे चली गई,
सब पूछ रहे हैं ये सवाल है।
उससे तुम्हें हो गई मोहब्बत,
क्या उसे इसका ख्याल है।
माँ-बाप का साथ जरूरी है,
उनके बिना बुरा हाल है।
समझ ना सके वहां मुझे आबीद,
बस इस बात का मलाल है।
.
परिचय :-
११ मई १९६५ को मंदसौर में जन्मे मिर्जा आबिद बेग के पिता स्वर्गीय मिर्जा मोहम्मद बेग एक श्रमजीवी पत्रकार थे। पिताश्री ने १५ अगस्त १९७६ से मंदसौर मध्यप्रदेश से हिंदी में मन्दसौर प्रहरी नामक समाचार पत्र प्रकाशन शुरू किया। पिता के सानिध्य में रहते हुए मिर्जा आबिद बेग ने कम उम्र में ही प्रिंटिंग प्रेस की बारीकियो को समझते हुए अखबार जगत कि बारीकियों को कम उम्र में ही समझ लिया और देखते-देखते इस क्षेत्र में निपुणता हासिल कर मात्र २१ वर्ष की ...




















