योग की महिमा
डॉ. कोशी सिन्हा
अलीगंज (लखनऊ)
********************
उषा की लालिमा छायी
किरण की कृपा है आई
मनोरम, मनोरम
अनुपम, अनुपम
सुन्दरम्, सुन्दरम्
दिव्यता है भाई
ब्रह्म मुहूर्त की
सुंदरता है मन में आई
ऊर्जा मन -प्राण में हमारी
सुगंधता योग की
अंतरा में उतराई
अधो अंग से
ऊर्ध्वाग तक
शुचि संस्कार
शोभा सरसाई
अंग अंग हुआ दुकानदार
रग रग हुआ सु उन्नत
सुयोग में योग की
महिमा सरसायी।
परिचय :- डॉ. कोशी सिन्हा
पूरा नाम : डॉ. कौशलेश कुमारी सिन्हा
निवासी : अलीगंज लखनऊ
शिक्षा : एम.ए.,पी एच डी, बी.एड., स्नातक कक्षा और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन
साहित्य सेवा : दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में काव्य पाठ, विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में गद्य, पद्य विधा में लेखन,
प्रकाशित पुस्तक : "अस्माकं संस्कृति," (संस्कृत भाषा में)
सम्मान : नव सृजन संस्था द्वारा "हिन्दी रत्न" सम्मान से सम्मानित, मुक्त...

















