प्रसंग
केशी गुप्ता
(दिल्ली)
**********************
अंबे गौरी के देश में
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
का गूंज रहा नारा है
काली दुर्गा की धरती पर
हो रहा चीरहरण
मीरा सीता के आंचल पर
करते हर पल शक
गंगा जमुना की धारा में
धो कर अपने दुष्कर्म
मर्यादा की आड़ में
करते हैं पाखंड
मंदिर मस्जिद के नाम पर
लड़ते हैं हरदम
संस्कृति के नाम पर
कहते देश महान
कब जागेंगे कब सोचेंगे
जीवन का प्रसंग
.
लेखक परिचय :- केशी गुप्ता लेखिका, समाज सेविका
निवास - द्बारका, दिल्ली
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … औ...




















